विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर '12वीं फेल' साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में शुमार रही। बेहतरीन कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय से इस फिल्म ने धमाल मचा दिया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा और अपनी रिलीज के 12 हफ्ते बाद भी '12वीं फेल' थिएटर में जमी हुई है। रविवार को मेधा शंकर ने इस फिल्म में अपने किरदार को मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। मेधा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को धन्यवाद कहा।
{"_id":"65a42c888568054c4d00ff68","slug":"12th-fail-actress-medha-shankr-reacted-the-film-success-and-shared-a-video-to-expressed-her-gratitude-to-fans-2024-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12th Fail: 12वीं फेल स्टार मेधा शंकर ने दर्शकों का जताया आभार, इस अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
12th Fail: 12वीं फेल स्टार मेधा शंकर ने दर्शकों का जताया आभार, इस अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया
Mon, 15 Jan 2024 12:18 AM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
मेधा शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मेधा शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो शेयर करते हुए मेधा ने लिखा, 'यह अब हमारी फिल्म नहीं आपकी फिल्म है, आपने इस फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। 12वीं फेल 12 हफ्तों से लगातार सिनेमाघरों में चल रही है! कृपया इसे अपने नजदीकी थिएटर में जाकर देखें। अपने दोस्तों और परिवार के साथ बड़े पर्दे पर इस जादुई फिल्म को एन्जॉय करे। आप सभी को ढेर सारा प्यार, हर चीज के लिए धन्यवाद'।
View this post on Instagram
12वीं फेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म आईपीएस मनोज शर्मा की सच्ची कहानी पर आधारित है। जिसमें मेधा शंकर ने मनोज शर्मा की पत्नी और आईआरएस श्रद्धा जोशी की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन और यूपीएससी उम्मीदवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। गौरतलब है कि12वीं फेल को स्वतंत्र नामांकन के तौर पर ऑस्कर 2024 में भेजा गया है।
Nagarjuna: छुट्टियां मनाने मालदीव नहीं जाएंगे नागार्जुन, टिकट किया कैंसिल, अब लक्षद्वीप जाने की बना रहे योजना
Nagarjuna: छुट्टियां मनाने मालदीव नहीं जाएंगे नागार्जुन, टिकट किया कैंसिल, अब लक्षद्वीप जाने की बना रहे योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रांत मैसी-मनोज कुमार शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में चंबल से निकले मनोज शर्मा अपनी गरीबी और संघर्षो का सामना करते हुए कैसे अपने आईपीएस बनने के सपने को पूरा करते हैं, इसे दिखाया गया है। फिल्म में यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के संघर्ष की कहाना को भी दर्शाया गया है।
Agastya Nanda: अमिताभ से ज्यादा अभिषेक के फैन हैं अगस्त्य नंदा, बोले- मेरे मामू हैं मेरे हीरो, बताई यह वजह
विज्ञापन
12वीं फेल
- फोटो : सोशल मीडिया
'12वीं फेल' को लेकर सोशल मीडिया पर कमल हासन, ऋषभ शेट्टी, संजय दत्त, फरहान अख्तर, अनिल कपूर जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं ने इसकी सरहना की है। फिलहाल, यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हो रही है, ओटीटी पर इस फिल्म को लोग खूब देख रहे हैं।
Merry Christmas: अनुराग ने की कैटरीना-विजय स्टारर मेरी क्रिसमस की तारीफ, बोले- कभी भी सेफ नहीं खेलते राघवन
Merry Christmas: अनुराग ने की कैटरीना-विजय स्टारर मेरी क्रिसमस की तारीफ, बोले- कभी भी सेफ नहीं खेलते राघवन