Nagarjuna: छुट्टियां मनाने मालदीव नहीं जाएंगे नागार्जुन, टिकट किया कैंसिल, अब लक्षद्वीप जाने की बना रहे योजना
टॉलीवुड सुपरस्टार ने इस बातचीत में साझा किया कि वे 'ना सामी रंगा' की रिलीज के बाद अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब उन्होंने टिकट कैंसिल कर दिए हैं।
विस्तार
साउथ के बड़े सुपरस्टार्स में नागार्जुन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अभिनेता ने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ना सामी रंगा रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेता ने एक दिलचस्प बात बताई है। अभिनेता ने एक बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी मालदीव की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस दौरान उन्होंने लक्षद्वीप के बंगाराम द्वीप समूह की जमकर सराहना भी की।
टॉलीवुड सुपरस्टार ने इस बातचीत में साझा किया कि वे 'ना सामी रंगा' की रिलीज के बाद अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, मालदीव-लक्षद्वीप विवाद के बाद उन्होंने टिकट रद्द कर दिए और इसके बजाय बांगरम द्वीप जाने की योजना बनाई है। नागार्जुन ने बताया कि उन्हें 17 जनवरी को मालदीव के लिए रवाना होना था। अभिनेता ने कहा, "मैं बिग बॉस और 'ना सामी रंगा' के लिए 75 दिनों तक बिना ब्रेक के काम कर रहा था, लेकिन फिर भी मैंने अपने टिकट रद्द कर दिए हैं। अब मैं अगले सप्ताह लक्षद्वीप जाने की सोच रहा हूं।”
नागार्जुन ने बताया, "डर या किसी भी वजह से इसे रद्द नहीं किया। मैंने टिकट रद्द कर दिया क्योंकि यह ठीक नहीं है। उन्होंने जो कुछ भी कहा है या जो बयान दिया है वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वे हमारे प्रधानमंत्री हैं। वे डेढ़ अरब लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने पीएम के साथ जो व्यवहार किया वह सही नहीं है।'' उन्होंने लक्षद्वीप में लोकप्रिय बांगरम द्वीपों की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की और मजाक में एमएम कीरावनी को एक यात्रा की योजना बनाने का भी सुझाव दिया।
वर्क फ्रंट की बात करेंं तो नागार्जुन की 99वीं फिल्म 'ना सामी रंगा' 14 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। नागार्जुन के अलावा, फिल्म में अल्लारी नरेश, आशिका रंगनाथ, मिरना मेनन, अल्लारी नरेश और राज तरुण जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग से कार्तिक आर्यन लेंगे ब्रेक, यह है खास वजह