फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NASA ने रिकॉर्ड की सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें

Mon, 06 Jan 2020 11:19 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 06 Jan 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
What is the real sound of SUN Amid Kiran Bedi tweet row original voice of Sun recorded by NASA
सूर्य (फाइल फोटो)

क्या सूर्य की अपनी कोई आवाज है? अगर हां, तो वो आवाज कैसी है? इस सवाल पर शनिवार, 4 जनवरी की सुबह से ही देशभर में चर्चा होने लगी। कारण था पूर्व आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में पुड्डूचेरी की राज्यपाल किरण बेदी द्वारा किया गया एक ट्वीट। किरण बेदी ने 4 जनवरी 2020 की सुबह करीब 8 बजे एक ट्वीट किया था। इसमें एक लिंक साझा की गई, जिसमें दावा किया गया है कि सूर्य 'ओम' की आवाज निकालता है। दावा ये भी है कि ये आवाज अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने रिकॉर्ड की है। लेकिन साझा किए गए लिंक पर सवाल उठने लगे। इसे लेकर किरण बेदी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं। अब सवाल है कि आखिर सूर्य की असली आवाज कैसी है?

आगे पढ़ें और सुनें सूर्य की असली आवाज

What is the real sound of SUN Amid Kiran Bedi tweet row original voice of Sun recorded by NASA
photography, sun - फोटो : अमर उजाला

किरण बेदी द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद लगातार वह ऑडियो-वीडियो क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही है। अब भी कई लोग उसे सच मान कर फेसबुक, वॉट्सएप, ट्विटर जैसे मंचों पर वायरल कर रहे हैं। लेकिन सच इससे अलग है। हम इस खबर में आपके लिए सूर्य की असली आवाज लेकर आए हैं। वो आवाज जो हकीकत में नासा के वैज्ञानिको द्वारा रिकॉर्ड की गई है।

What is the real sound of SUN Amid Kiran Bedi tweet row original voice of Sun recorded by NASA
artificial sun - फोटो : Reuters

सूर्य की आवाज सुनने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर उसे रिकॉर्ड कैसे किया गया। ये काम नासा के सोलर एंड हेलियोस्फेयरिक ऑब्जरवेटरी (SOHO) के वैज्ञानिकों ने किया है। इस मिशन को पूरा करने में वैज्ञानिकों को करीब 20 साल का वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the real sound of SUN Amid Kiran Bedi tweet row original voice of Sun recorded by NASA
sun

सवाल ये भी है कि सूर्य की आवाज आखिर आती कैसे है? नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य की चाल में हो रहे बदलावों, इस बदलाव के कारण सूर्य से निकलने वाली सौर लहरों (Solar Flares) और विस्फोट के कारण ये आवाज निकलती है।

विज्ञापन
What is the real sound of SUN Amid Kiran Bedi tweet row original voice of Sun recorded by NASA
sun

खास बात ये है कि सूर्य निकलने वाली आवाज की फ्रीक्वेंसी इस तरह है कि लोग इसे आसानी से सुन सकते हैं। ये आवाज लगातार निकलती रहती है। लेकिन मुश्किल ये है कि सूरज के इतने करीब कोई कैसे जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed