फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी पर्सनैलिटी को कौन सी रॉयल एनफील्ड बाइक करेगी सूट, पढ़ें यह खबर

Mon, 06 Jan 2020 11:11 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 06 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield classic to Continental GT 650m which royal enfield bike suits your personality
Royal Enfield Himalayan Rally - फोटो : सांकेतिक फोटो

अगर आप रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदने पहले ये तय कर लें कि एनफील्ड का कौन सा म़ॉडल आपको सूट करेगा। कंपनी ने अलग-अलग इंजन कैपेसिटी के मुताबिक कई कैटेगरीज में बाइक ऑफर कर रही है। कंपनी की तकरीबन 9 बाइक्स बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं इनमें से अपनी लिए सही मॉडल चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है। जानतें है कि आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से एनफील्ड का कौन सा मॉडल आपको सूट करेगा।


 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक

Royal Enfield classic to Continental GT 650m which royal enfield bike suits your personality
Royal Enfield Stealth Black Classic 500

अगर आप सिटी राइड हैं और कभी-कभार हाइवे पर लान्गड्राइव के लिए जाते हैं, तो क्लासिक शहरी सड़कों के लिए बेस्ट है। क्लासिक बुलेट का मॉडर्न वर्जन है, सिटी और कभी-कभार हाइवे ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट है। रेट्रो-मॉडर्न लुक वाली क्लासिक में कई पेंट शेड्स जैसे, डेडर्ट स्ट्रॉम, बैटल ग्रीन, स्कवॉड्रन ब्लू आते हैं। क्लासिक दो इंजन 350 सीसी और 500 सीसी में आती है।    
 

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड

Royal Enfield classic to Continental GT 650m which royal enfield bike suits your personality
Royal Enfield Thunderbird 500x

वहीं अगर आप क्रूजिंग के शौकीन हैं और लंबी ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं, तो थंडरबर्ड इसके लिए बढ़िया है। थंडरबर्ड पहली क्रूजर बाइक है, जो दो लाख से कम कीमत में आती है। हालांकि थंडरबर्ड थोड़ी भारी है और पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान थोड़ा ज्यादा दम लगाना पड़ता है। वहीं थंडरबर्ड 350 सीसी और 500 सीसी इंजन में आती है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड एक्स

Royal Enfield classic to Continental GT 650m which royal enfield bike suits your personality
Royal Enfield Thunderbird 500x

अगर आप कालेज जाते हैं और शहर में ज्यादा ड्राइविंग करते हैं, तो थंडरबर्ड एक्स को इसी पर्पज के लिए बनाया गया है। शहरी सड़कों पर इस्तेमाल के लिए एक्स बढ़िया है। इसमें फैक्ट्री फिटेड ब्लैक अलॉय व्हील मिलते हैं। थंडरबर्ड एक्स में सिटी बाइक और क्रूजर दोनों का आनंद उठा सकते हैं। थंडरबर्ड एक्स 350 सीसी और 500 सीसी इंजन में आती है।    
 

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड बुलेट

Royal Enfield classic to Continental GT 650m which royal enfield bike suits your personality
bullet

रॉयल एनफील्ड सीरीज की यह सबसे पुरानी बाइकों में से एक है, जो आज भी पुरानी बुलेट का लुक देती है। इसे मॉडर्न-रैट्रो बाइक कहा जा सकता है। वहीं बुलेट शहरी सड़कों के लिए बढ़िया है और दो इंजन 350 सीसी और 500 सीसी में आती है। शोरूम में भी सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी यही है। बुलेट एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक है। जो लोग केवल शहर में ही ड्राइविंग करना पसंद करते हैं, बुलेट उनके लिए परफेक्ट है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed