Vice President Salary: सी.पी. राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं। एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी को चुनाव में हराया।
Vice President Salary: भारत के उपराष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए बंगला और गाड़ी सहित सभी सुविधाएं
CP Radhakrishnan Vice President Salary: 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर देश के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, उनकी सैलरी और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...
4 लाख रुपये प्रति माह वेतन
अधिकारियों ने कहा, "उपराष्ट्रपति के लिए किसी विशिष्ट वेतन का कोई प्रावधान नहीं है, इसके बजाय उन्हें राज्यसभा के सभापति के रूप में उनकी भूमिका के अनुरूप पारिश्रमिक और लाभ मिलते हैं।"
उपराष्ट्रपति, कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका में कार्यभार संभालने पर भारत के राष्ट्रपति के समान वेतन पाने का हकदार होता है। ऐसी स्थिति में, उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति नहीं रह जाता।
राज्यसभा के सभापति को 4 लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलता है।
क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?
उपराष्ट्रपति को कई सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं, जैसे मुफ्त आवास, चिकित्सा सेवा, रेल और हवाई यात्रा, लैंडलाइन कनेक्शन, मोबाइल फोन सेवा, निजी सुरक्षा और कर्मचारी।
एक पूर्व उपराष्ट्रपति को लगभग 2 लाख रुपये प्रति माह पेंशन, टाइप-8 बंगला, एक निजी सचिव, एक अतिरिक्त निजी सचिव, एक निजी सहायक, एक चिकित्सक, एक नर्सिंग अधिकारी और चार प्राइवेट असिस्टेंट मिलते हैं।
पूर्व उपराष्ट्रपति के मृत्यु पर जीवनसाथी को मिलता है आवास
पूर्व उपराष्ट्रपति की मृत्यु की स्थिति में उनके जीवनसाथी को जीवन भर के लिए एक छोटे टाइप-7 आवास का अधिकार होता है।
अचानक इस्तीफे के बाद, जगदीप धनखड़ ने हाल ही में राजस्थान के पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के लिए आवेदन किया है।
पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि 74 वर्षीय धनखड़ पूर्व विधायक के रूप में 42,000 रुपये प्रति माह पेंशन के हकदार हैं।
कमेंट
कमेंट X