फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Students Health: विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में लगेगा ऑयल और शुगर बोर्ड; छात्रों को मिलेगी सही खानपान की जानकारी

Fri, 12 Sep 2025 09:28 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 12 Sep 2025 09:28 AM IST
सार

Oil and Sugar Board: यूजीसी ने राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ऑयल एंड शुगर बोर्ड लगाए जाएँ, ताकि छात्रों को तेल और चीनी के सेवन के फायदे और नुकसान के बारे में जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन
UGC to Set Up Oil and Sugar Boards in Colleges to Promote Healthy Eating Awareness
UGC - फोटो : x/@ugc_india

Awareness Campaign: देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थी अब पिज्जा, समोसा, पकौड़ा, चिप्स, फ्रेंच फाइज, बर्गर खाने से तेल और शुगर की कितनी मात्रा ली, वह जानेंगे। छात्र-छात्राओं को लाइफस्टाइल संबंधित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से स्वस्थ भोजन खाने से जोड़ने के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया जा रहा। 



विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षण संस्थानों को हॉस्टल, कैंटीन, मेस, कक्षाओं और कॉरिडोर में ऑयल और शुगर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है। डिब्बाबंद भोजन और जंक फूड की बोतल और पैकेट का डिस्पले भी होगा। 

UGC to Set Up Oil and Sugar Boards in Colleges to Promote Healthy Eating Awareness
- फोटो : Adobe stock

इसमें जानकारी होगी कि किसमें कितना ऑयल और शुगर है। यूजीसी के सचिव प्रो. मनीष जोशी ने राज्यों के सचिव और मेडिकल, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, विश्वविद्यालयों, मैनेजमेंट कॉलेजों के निदेशकों और कुलपतियों को पत्र लिखा है।

इसमें लिखा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के अनुसार युवा पीढ़ी खान-पान की गलत आदतों की वजह से टाइप टू डाइबटीज, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी समेत अन्य  बीमारियों की चपेट में आ रहे। इनसे बचाव को जागरुकता ही बचाव ऑयल और शुगर बोर्ड में रोजमर्रा खाद्य पदार्थों में छिपे बसा और शुगर के बारे में जानकारी होगी।

UGC to Set Up Oil and Sugar Boards in Colleges to Promote Healthy Eating Awareness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

हरी सब्जियां, फल खाने के लिए करेंगे प्रेरित 

फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन आवश्यक पोषक तत्व प्रदान और तृप्ति को बढ़ावा देता है। वहीं, डिब्बाबंद और शुगर वाले खाद्य पदार्थों में पोषण नहीं होता है। ये वजन बढ़ाते हैं। युवाओं में स्वस्थ आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UGC to Set Up Oil and Sugar Boards in Colleges to Promote Healthy Eating Awareness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों को हरी सब्जियां और फल खाने के लिए प्रेरित करें। कैंपस में जंक के बजाय पौष्टिक खाद्य पदार्थ मुहैया कराने होंगे। इसमें पोहा, सागुदाना, भूना चना, मखाना, कोर्न, मूंगफली आदि हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक के बजाय ताजा जूस, नारियल पानी, नींबू पानी आदि हो सकते हैं।
विज्ञापन
UGC to Set Up Oil and Sugar Boards in Colleges to Promote Healthy Eating Awareness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

इसमें प्रति पीस शुगर, फैट और ऑयल की मात्रा

एक गुलाब जामुन में 203 कैलोरी और 32 ग्राम चीनी। डिब्बाबंद जूस में 36 ग्राम चीनी और 171 ग्राम कैरडेरी। चॉकलेट में 240 ग्राम कैलोरी व 25 ग्राम शुगर, पेस्ट्री में 212 ग्राम कैलोरी और 20 ग्राम शुगर। समोसा में 362 अम कैलोरी व 28 ग्राम पैट, कचौड़ी में 147 ग्राम कैलोरी व 10 अम फैट, बर्गर में 590 ग्राम कैलोरी और 20 ग्राम फैट, फ्रेंच फ्राइज में 342 कैलोरी तो 17. ग्राम फैट, पिल्या में 1377 ग्राम कैलोरी तो 40 ग्राम फैट होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed