{"_id":"5a31046f4f1c1b9e678c1523","slug":"uptet-2017-results-will-be-announced-15-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPTET Result 2017 के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPTET Result 2017 के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम
Fri, 15 Dec 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीईटी परीक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2017) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। UPTET 2017 के नतीजे वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जारी हो गया है। रिजल्ट से जुड़ी औपचारिकता पूरी करने के बाद नतीजे वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
2 of 4
प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 349,192 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 276,636 अभ्यर्थी शामिल हुए और जिसमें से 47,975 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0532-2466761 और 0532-2466769 पर यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहबाद से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा uptethelpline@gmail.com पर भी इमेल कर सकते हैं।
3 of 4
इससे पहले 30 नवंबर को टीईटी का परिणाम जारी करने की खबरें थी लेकिन हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के कारण परिणाम घोषणा में समय लग गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के कई उम्मीदवारों ने प्रश्नों के उत्तर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं, जिसके चलते नतीजों की घोषणा होने में समय गया।
जानकारी के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने विवादित प्रश्नों पर चार-पांच विषय विशेषज्ञों से राय लेने के बाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया। साथ ही सरकार को भी इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर प्राथमिक स्तर के तीन प्रश्नों के चारों विकल्प गलत होने पर उन्हें हल करने वाले सभी अभ्यर्थियों को एक-एक नंबर देने का निर्णय लिया गया। जबकि अंग्रेजी के एक प्रश्न के उत्तर में संशोधन किया गया है। अनिवार्य विषय हिन्दी में दो विकल्प को सही माना गया है। इस प्रश्न में दोनों विकल्पों का गोला भरने वाले अभ्यर्थियों को एक-एक नंबर दिए जाएंगे। इसके अलावा कई प्रश्नों के उत्तर पर याचिकाएं हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X