{"_id":"5a1cf6d84f1c1b72548bfdaf","slug":"jee-advance-exam-will-going-to-be-online-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की परीक्षा देने जा रहे युवाओं के लिए काम की खबर, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इंजीनियरिंग की परीक्षा देने जा रहे युवाओं के लिए काम की खबर, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा देने वालों को इस बार फायदा मिलेगा। इस खबर को पढ़कर उनके चेहरे खिल जाएंगे। आगे पढ़िए...
exam
पहली बार ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन के बाद जेईई एडवांस भी ऑनलाइन मोड में आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में जेईई मेन ऑनलाइन देने वालों छात्रों के लिए जेईई एडवांस ऑनलाइन देने में अपेक्षाकृत ज्यादा आसानी होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑनलाइन पैटर्न की तैयारी करने वालों के लिए यह बात भी फायदेमंद होगी कि एक ही बार के प्रयास से दोनों परीक्षाओं की तैयारी हो जाएगी।
demo pic
आईआईटी ने जेईई एडवांस परीक्षा इस बार से ऑनलाइन कर दी है। इससे पहले की जेईई मेन परीक्षा में इस बार भी ऑनलाइन और ऑफलाइन का विकल्प रहेगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी जेईई मेन ऑनलाइन देंगे, उनके लिए जेईई एडवांस ऑनलाइन देना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
online app
जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इसमें ऑफलाइन एग्जाम देने के साथ ही ऑनलाइन का विकल्प भी खुला रहेगा। जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल 2018 और जेईई मेन ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल 2018 को होगा।
विज्ञापन
apply online
परीक्षा विशेषज्ञ एवं बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक, जेईई मेन के लिए अगर कोई कैंडिडेट गलती से ऑफलाइन का विकल्प भर देता है तो वह इसे ऑनलाइन में कन्वर्ट कर सकता है, लेकिन अगर ऑनलाइन भर देता है तो ऑफलाइन का विकल्प नहीं मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X