यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC- Union Public Service Commisiion) परीक्षा में हर साल लाखों परीक्षार्थी बैठते हैं। लेकिन कुछ ही उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो अच्छी रैंक हासिल कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक शक्स की सफलता की कहानी बता रहे हैं, जिसके रास्ते में न जाने कितनी परेशानियां आईं लेकिन उसने हार नहीं मानी और यूपीएससी 2019 की परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कहानी है निधि सिवाच की। जब निधि ने यूपीएससी परीक्षा पास की उस वक्त उनकी उम्र मात्र 24 वर्ष थी।
{"_id":"5f06c3d38ebc3e6360136b2e","slug":"upsc-topper-nidhi-siwach-83rd-rank-ias-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSB इंटरव्यूवर के दिए सुझाव ने बदल दी जिंदगी, बिना कोचिंग के ऐसे बन गई UPSC टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSB इंटरव्यूवर के दिए सुझाव ने बदल दी जिंदगी, बिना कोचिंग के ऐसे बन गई UPSC टॉपर
Thu, 09 Jul 2020 03:33 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 09 Jul 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
upsc nidhi 83rd topper
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
nidhi siwach
- फोटो : social media
- निधि सिवाच बेसिकली गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली हैं। और अपने माता-पिता की पहली औलाद हैं।
- निधि ने अपनी शुरुआती शिक्षा गुरुग्राम में ही रहकर पूरी की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक करने के बाद उनकी नौकरी हैदराबाद में लग गई।
- हैदराबाद में दो साल काम करने के बाद भी निधि ने कभी सिविल सर्विसेस के बारे में नहीं सोचा।
UPSC Civil Services Result
- नौकरी में उनका मन नहीं लग रहा था और दूसरी तरफ उनके पिता शादी करने के लिए प्रेशर बना रहे थे।
- निधि को इतनी जल्दी शादी नहीं करनी थी और उन्हें अपने जीवन का मकसद ढ़ूंढना था।
- वो देश की सेवा करना चाहती थी। इसलिए वे एएफसीएटी (AFCAT) परीक्षा में बैठीं और लिखित परीक्षा में सफल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : Social media
- उनके मन में सिविल सर्विसेस का ख्याल तो तब आया जब वे एसएसबी इंटरव्यू में गई और उनसे कहा गया कि उन्हें डिफेंस की जगह सिविल सर्विसेस के बारे में सोचना चाहिए।
- शुरुआत में समय की कमी के कारण और अपनी नौकरी के साथ पढ़ाई न करने के कारण असफलता हाथ लगी। उनके ऊपर फिर शादी का प्रेशर बनने लगा।
विज्ञापन
upsc
- फोटो : file photo
- उन्होंने फिर अपने पापा से एक और आखिरी मौका मांगा। निधि ने नौकरी छोड़ दी और दिन रात बस पढ़ती रहीं।
- निधि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने खुद को 6 महीने के लिए अपने कमरे में बंद कर लिया था। उन्होंने कहा कि घर पर पढ़ना आसान नही होता लेकिन खुद को डिस्ट्रेक्शन से बचाना पड़ता है।
- निधि ने किसी कोचिंग की मदद नहीं ली। और न हीं किसी सोशल ग्रुप का हिस्सा बनीं। इसी के साथ उन्होंने यूपीएससी में एक अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल की।
- उनकी फेसबुक प्रोफाइल के अनसुार, Indian Administrative Service - IAS में ट्रेनी ऑफिसर के पद पर हैं।
कमेंट
कमेंट X