{"_id":"5befaf31bdec22694123dcfb","slug":"ugc-net-admit-card-2018-to-be-released-tomorrow-know-how-to-download","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2018 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल हो सकते हैं जारी, ये रही मुख्य तिथियों की जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET 2018 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल हो सकते हैं जारी, ये रही मुख्य तिथियों की जानकारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
ugc net
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी नेट 2018 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल से 18 नवंबर, 2018 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है। आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2018 (यूजीसी नेट) की परीक्षा 18 दिसंबर, 2018 से 22 दिसंबर, 2018 तक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश भर में आयोजित की जानी है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के एडमिट कार्ड कल जारी होंगे। पहली बार इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ऑनलाइन मोड में कराया जा रहा है। आपको बता दें कि एनटीए ने सितंबर माह में पहली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे।
इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एनटीए के मुताबिक 18 नवंबर से वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में यूजीसी नेट का आयोजन 18 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
यूजीसी नेट की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन कराई जा रही है। इसके लिए एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी चाहें तो वेबसाइट से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां-
- प्रवेश पत्र 18 नवंबर, 2018 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
- परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर, 2018 को समाप्त होगी।
- 10 जनवरी, 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने हैं।
- प्रवेश पत्र 18 नवंबर, 2018 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
- परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर, 2018 को समाप्त होगी।
- 10 जनवरी, 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने हैं।
कमेंट
कमेंट X