यूजीसी नेट का फॉर्म भरना है तो जल्दी करें, आपके पास आखिरी मौका है। इस तरह से आप अप्लाई कर सकते हैं।
यूजीसी ने नेट के आवेदन के लिए आखिरी तरीख 5 अप्रैल निर्धारित की है। जबकि, छह अप्रैल तक फीस जमा की जाएगी। इसके लिए आप cbsenet.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं। फिर 'Apply For - NET July 2018' पर क्लिक करें। 'PROCEED TO APPLY ONLINE' पर क्लिक करें। अपनी सभी जरूरी डिटेल्स भरकर सब्मिट करें। फॉर्म भरने के के बाद प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि पहले इसमें तीन पेपर होते थे, लेकिन अब नेट में दो ही पेपर होंगे। पहला पेपर 100 नंबर का होगा। इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक होंगे। ये पेपर सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा। वहीं दूसरा पेपर 200 नंबर का होगा। जिसमें 100 सवाल होंगे और सभी सवाल अनिवार्य होंगे। यह पेपर 11 से 1 बजे तक होगा।
इस बार सीबीएसई ने नेट के आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों की फीस 1000 रुपए, ओबीसी के लिए यह 500 रुपए और एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर के लिए 250 रुपए शुल्क निर्धारित की है। वहीं अगर आप मैरिट में नंबर चाहते हैं तो आपको जनरल कैटेगरी के छात्रों को दोनों पेपर में औसत 40 फीसदी जबकि एसटी-एसटी कैटेगरी के छात्रों को 35 फीसदी नंबर लाने अनिवार्य हैं।
कमेंट
कमेंट X