इंजीनियरिंग की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन का आयोजन दून में 10 केंद्रों पर किया जाएगा। हाल ही में बोर्ड पेपर लीक होने के बाद सुर्खियों में आए सीबीएसई बोर्ड ने इस बार जेईई मेन परीक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसके तहत ड्रेस कोड का पालन किया जाएगा। जूते पहनकर परीक्षा देने आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। गत वर्षों का ड्रेस कोड ही इस साल भी लागू रहेगा।
JEE Mains 2018: फॉर्म भरने वालों के लिए काम की खबर, इन केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केंद्रीय विद्यालय एफआरआई
केंद्रीय विद्यालय-1 हाथीबड़कला
चिल्ड्रंस एकेडमी, टैगोरविला
स्कॉलर्स होम स्कूल, जाखन, राजपुर रोड
केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी
केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप
केंद्रीय विद्यालय आईएमए
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेलनगर
दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला
द एशियन स्कूल, इंदिरा नगर
कमेंट
कमेंट X