फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jobs For 10th Pass: 10वीं पास हैं तो ये सरकारी नौकरियां बना सकती हैं आपका भविष्य, जानें सैलरी और फायदे

Fri, 11 Apr 2025 06:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Apr 2025 06:02 PM IST
सार

Sarkari Naukri: अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तैयारी करने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। भारत सरकार और राज्य सरकारें विभिन्न विभागों में ऐसे पदों पर भर्ती करती हैं, जिनके लिए केवल 10वीं पास होना ही योग्यता होती है।

विज्ञापन
These are government jobs for 10th pass, can make your future
Jobs - फोटो : freepik

Jobs: अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और अब आगे की पढ़ाई के साथ-साथ एक स्थिर और सुरक्षित करियर की तलाश में हैं, तो सरकारी नौकरी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। देश में कई ऐसी सरकारी भर्तियां होती हैं, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं पास होती है। इन नौकरियों में न केवल अच्छी सैलरी मिलती है, बल्कि पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा, यात्रा भत्ता और कई अन्य सरकारी लाभ भी शामिल होते हैं। आइए जानते हैं कि 10वीं पास के बाद किन-किन सरकारी पदों के लिए आप तैयारी कर सकते हैं।

These are government jobs for 10th pass, can make your future
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विभिन्न केंद्रीय विभागों में भर्ती (MTS) 

मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्तियां केंद्रीय सरकार के कई विभागों जैसे कि आयकर विभाग, न्यायालय, मंत्रालय आदि में की जाती हैं। इन पदों पर काम करने वालों को ऑफिस संबंधी छोटे-मोटे कार्य, फाइलों को इधर-उधर ले जाना, साफ-सफाई, और दस्तावेजों की देखरेख जैसे कार्य सौंपे जाते हैं। यह नौकरी स्थायी होती है और इसके साथ वेतन, महंगाई भत्ता (DA) और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं

These are government jobs for 10th pass, can make your future
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेलवे ग्रुप डी की भर्ती

रेलवे में ग्रुप-डी के अंतर्गत कई तरह की नौकरियां आती हैं, जैसे ट्रैकमैन, हेल्पर, गेटमैन, प्वाइंट्समैन और अस्पताल अटेंडेंट। इन पदों के लिए केवल 10वीं पास योग्यता पर्याप्त होती है। रेलवे की नौकरी में अच्छी सैलरी, मुफ्त ट्रेन यात्रा, मेडिकल सुविधा, और भविष्य में पदोन्नति के अवसर भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are government jobs for 10th pass, can make your future
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सिक्योरिटी गार्ड सरकारी बैंकों और अन्य संस्थानों में

सरकारी बैंक और अन्य सार्वजनिक संस्थान सिक्योरिटी गार्ड के पद पर 10वीं पास युवाओं को नियुक्त करते हैं। इस पद पर काम करने वालों को संस्थान की सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी दी जाती है। इसके लिए फिजिकल फिटनेस जरूरी होती है। सैलरी 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक प्रति माह हो सकती है और समय के साथ सुविधाएं भी बढ़ती हैं।

विज्ञापन
These are government jobs for 10th pass, can make your future
पुलिस कांस्टेबल - फोटो : Adobe Stock

पुलिस कांस्टेबल 

कुछ राज्य पुलिस विभागों में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक कंट्रोल करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा जाता है। यह एक चुनौतीपूर्ण लेकिन सम्मानजनक नौकरी है, जिसमें वेतन 21,000 रुपये से 35,000 रुपये तक हो सकता है साथ ही ड्यूटी भत्ते और अन्य सरकारी लाभ भी मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed