शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों की प्रतिभा निखारने के साथ उनके चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने देश के शिक्षकों से क्या आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Teacher's Day 2026: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक अपने मार्गदर्शन और सलाह के जरिए छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उनके चरित्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित और संवेदनशील शिक्षक हर छात्र की अलग प्रतिभा को पहचान सकता है। ऐसे शिक्षक छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
शिक्षकों को नई तकनीक अपनाने की सलाह
राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षकों से लगातार अपना ज्ञान बढ़ाने, तकनीक को अपनाने और पढ़ाने के नए तरीकों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छात्रों में स्वतंत्र सोच विकसित करना और उनके भीतर सवाल पूछने की भावना पैदा करना भी जरूरी है।
डॉ. राधाकृष्णन को किया याद
राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन को महान लेखक और दार्शनिक बताते हुए उन्हें एक असाधारण शिक्षक के रूप में याद किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं देशभर के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी समर्पित शिक्षकों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं। मेरी कामना है कि सभी शिक्षक ऐसी जागरूक पीढ़ियों का निर्माण करें, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।"
कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन देशभर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X