जीवन में सफलता कौन नहीं पाना चाहता है। अक्स लोग सफलता के लिए शॉर्टकर्ट ढूंढ़ते हैं, जो कि वास्तव में नहीं होता और वे बाद में वे निराशा में डूब जाते हैं। शेखी बघारने या डींग हांकने से सफलता नहीं मिलती है। सफलता पाने के लिए शांत मन से विचार करना पड़ता है। हर कोई जानता है कि इंट्रोवर्ट्स यानी अंतर्मुखी आम तौर पर शांत होते हैं और यह विशेष रूप से सच है।
नए साल में इन 8 महान शख्सियतों से लीजिए प्रेरणा, बदल जाएगा नजरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्बर्ट आइंस्टीन
अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) :
महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने अंतर्मुखी स्वभाव के कारण ही उन्होंने सफलता प्राप्त की। सापेक्षता का सिद्धांत देने वाले आइंस्टीन का मानना था कि उन्हें सफलता खुद की रचनात्मकता और अंतर्मुखी वृत्ति के कारण मिली। एक बार उन्होंने था कहा कि शांत जीवन की एकरसता और एकांत दिमाग की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है। एकांत में बिताया गया समय आपको वह जगह प्रदान कर सकता है जिसे आप पाना चाहते हैं। तेज होने की पहचान ज्यादा ज्ञानवान होना नहीं है, बल्कि इसका मतलब कल्पना और सपने देखने की ताकत है।
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भी अंतर्मुखी स्वभाव के व्यक्ति है। वह शर्मीले नहीं। वे अक्सर चुप रहते हैं, लेकिन उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। बिल गेट्स कहते हैं कि इंट्रोवर्ट व्यक्ति अपनी विशेष ताकत को पहचानकर और उसका फायदा उठाकर सफल हो सकते हैं। अपने आप को सोचने और विचारों के साथ आने के लिए समय निकालें। एक्स्ट्रोवर्ट्स, इंट्रोवर्ट्स से बेहतर नहीं हैं, या पीछे भी नहीं है। दोनों व्यक्तित्व प्रकार के लोग सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
बराक ओबामा
बराक ओबामा (Barack Obama) :
बराक ओबामा को भी अंतर्मुखी स्वभाव वाला बताया जाता है। अश्वेत डेमोक्रेट नेता और शिक्षक रहे बराक ओबामा लगातार दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। इंट्रोवर्ट होने के बाद भी वे एक सफल वक्ता हैं। वह लोगों की बड़ी भीड़ के बीच भी प्रभावशाली संवाद करते हैं। कई लोग आश्चर्यचकित हैं कि अंतर्मुखी वास्तव में ग्रेट पब्लिक कम्युनिकेटर बन सकते हैं। इंट्रोवर्ट यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में बहुत समय बिताते हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे रहे हैं या नहीं।
एलन मस्क (Elon Musk) :
अमेरिकी अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने खुद एक इंटरव्यू में कहा है कि वे एक बेहद इंट्रोवर्ट इंजीनियर हैं। वे स्टेज पर जाकर बात करने में हमेशा झिझकते हैं। इसके लिए उन्हें बहुत प्रैक्टिस करनी पड़ती है। टेस्ला, स्पेसएक्स, बोरिंग कंपनी के संस्थापक मस्क ने कहा कि मंच पर जाने और स्पष्ट रूप से बोलने के साथ सहज होने में उन्हें बहुत समय और अभ्यास लगा, लेकिन एक कंपनी के प्रमुख के रूप में, यह कुछ ऐसा है जिसे आपको सीखना है कि कैसे करना है।
कमेंट
कमेंट X