भारतीय रेलवे की आधिकारिक भर्ती शाखा रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी ने 1.9 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए पिछले साल आयोजित की गई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक ग्रुप के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। लेकिन, आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी के लिए लगभग एक महीने से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को अब तक अपनी उत्तर कुंजी नहीं मिली हैं।
लिंक, जो अभी तक काम नहीं कर रहा है, इसका प्रयोग दो उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है एक तो आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए और बोर्ड द्वारा तैयार प्रारंभिक कुंजियों पर आपत्तियां उठाने के लिए किया जा रहा है। रेलवे के नोटिस के अनुसार, आपत्ति उठाने से संबंधित विकल्प 14 जनवरी, 2019 को सक्रिय होगा और 19 जनवरी तक उम्मीदवार अपनी आपत्तीदर्ज कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी जिसका सभी को इंतजार था वे देश के सबसे बड़े नियोक्ता भारतीय रेलवे में 60,000 से अधिक पदों की भर्ती के लिए 17 सितंबर, 2018 से 17 दिसंबर, 2018 तक आयोजित की गई थी।
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के एक बयान के अनुसार, परीक्षा 400 से अधिक केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक दिन 3 से 4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और उपस्थिति 60% से अधिक हो गई। पहले आरआरबी की उत्तर कुंजी 11 बज आने की संभावना थी।
कमेंट
कमेंट X