फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिहार: 1 मार्च से खुलेंगे पहली से लेकर पांचवीं तक के स्कूल, कोरोना दिशा-निर्देशों का होगा पालन

Mon, 22 Feb 2021 11:19 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Feb 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Regular classes to resume for students of class 1 to 5 from March 1 in Bihar
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

School Reopen in Bihar: बिहार में अगले महीने से पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुलेंगे। एक मार्च से पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए फिर से कक्षाओं का संचालन होगा। गौरतलब है कि सूबे में पूरे ग्यारह महीने से पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद हैं। पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद किया गया था। 



इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021 : जेईई मेन 2021 परीक्षा 23 फरवरी से होगी शुरू, यहां जानें पैटर्न
 

Regular classes to resume for students of class 1 to 5 from March 1 in Bihar
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

अब शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में मार्च से प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से एक मार्च से खोलने का फैसला हुआ है। पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाओं का संचालन निरंतरता से होगा या इसे रोका जाएगा इस बात का फैसला 15 दिनों बाद होने वाली समीक्षा बैठक में लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा स्थगित, पांच लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन

Regular classes to resume for students of class 1 to 5 from March 1 in Bihar
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

अभी सूबे में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाओं का संचालन हो रहा है। 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इस दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-UGC ने ड्यूअल डिग्री प्रदान करने वाले भारतीय और वैश्विक संस्थानों के ड्राफ्ट को दिया अंतिम रूप
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Regular classes to resume for students of class 1 to 5 from March 1 in Bihar
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी। छात्रों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और फेस मास्क पहनना होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed