इंजीनियरिंग में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी, 2021 से शुरू हो रहा है। इन परीक्षाओं का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से किया जा रहा है। यहां जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न संबंधी जानकारी दी जा रही है। इससे विद्यार्थियों को अपनी बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।
JEE Main 2021 : कल से शुरू होगी जेईई मेन 2021 परीक्षा, यहां जानें पैटर्न
जेईई मेन 2021 के तहत 23 फरवरी, 2021 को पेपर 2 होगा। बी आर्क (BArch) के लिए पेपर 2ए और बी प्लानिंग (BPlanning) के लिए पेपर 2बी के रूप में अलग-अलग आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन बी आर्क और बी प्लानिंग पेपर दो स्लॉट में, सुबह 09 से 12 बजे और दोपहर 03 से शाम 06 बजे के बीच होगा। बता दें कि जेईई मेन 2021 पेपर 2ए और 2बी में 3 खंड होते हैं। भाग-1 और भाग-2 गणित और एप्टीट्यूड टेस्ट हैं, जो दोनों पेपर के लिए समान हैं। जबकि पेपर 2ए के भाग-3 में ड्राइंग परीक्षा और पेपर 2बी के भाग-3 में योजना से संबंधित विषय शामिल हैं। पेपर 2-ए के लिए, भाग-1 और भाग-2 अनुभाग सीबीटी मोड में ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे, जबकि भाग-3 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
पेपर 2-बी के सभी भाग केवल (कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन बी आर्क और जेईई मेन बी प्लानिंग कुल 400 अंकों के लिए होगी। कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, और पांच प्रश्नों के उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में भरे जाएंगे। इन संख्यात्मक मान के लिए कोई निगेटिव मार्किंग योजना नहीं है।
प्रश्न पत्र योजना
बी आर्क (BArch) पेपर 2ए
बी प्लानिंग (BPlanning) पेपर 2बी ध्यान दें बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए प्रत्येक सही उत्तर के 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर का एक अंक काटा जाएगा। पेपर 2ए के लिए ड्राइंग टेस्ट का मूल्यांकन दो प्रश्नों के लिए 100 अंकों में से किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X