{"_id":"5d75c4698ebc3e93a62997df","slug":"ram-jethmalani-was-one-of-the-most-expensive-lawyers-know-whole-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 साल की उम्र में वकील बने थे जेठमलानी, फीस थी करोड़ों में, उनके जीवन से जुड़ी 15 बातें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
17 साल की उम्र में वकील बने थे जेठमलानी, फीस थी करोड़ों में, उनके जीवन से जुड़ी 15 बातें
Mon, 09 Sep 2019 09:49 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 09 Sep 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
राम जेठमलानी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से बीमार चल रहे देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में शामिल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। राम जेठमलानी का कनेक्शन उत्तराखंड से भी रहा है। आपको बता दें कि जेठमलानी वकील तो थे ही साथ ही ये केंद्रीय कानून मंत्री भी रहे थे। आगे पढ़ते हैं उनके जीवन से जुड़ीं कुछ इंट्रस्टिंग बातें...
- राम जेठमलानी का जन्म पाकिस्तान के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उस वक्त पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था।
- चूंकि वे पढ़ाई में अच्छे थे इसलिए उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास की पढ़ाई एक साल में ही पूरी कर ली थी।
- सिर्फ इतना ही नहीं 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर लिया था।
- जेठमलानी के पिता का नाम बोलचंद गुरमुख दास जेठमलानी था।
- जेठमलानी के पिता और दादा दोनों ही वकील थे।
- माना जाता है कि पापा और दादा के वकील के पेशे में होने के कारण ही जेठमलानी का रुझान इस पेशे की ओर हुआ।
- जब पाकिस्तान भारत से अलग हुआ तो हालात काफी बिगड़ गए जिसके कारण जेठमलानी अपने एक दोस्त की सलाह पर मुंबई आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram jethmalani
- राम जेठमलानी को 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री मिल गई थी।
- वह अपने पहले केस से ही फेमस हो गए थे जो 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का था।
- खास बात ये है कि जेठमलानी ने मुंबई और दिल्ली के कोर्ट में कई ऐसे केस लड़े जो स्मगलर्स से संबंध रखते थे। उनके पक्ष में भी उन्होंने केस लड़े।
- अपने तेज और दलीलों के कारण उन्होंने काफी केस पर विजय हासिल की।
विज्ञापन
राम जेठमलानी
- फोटो : amar ujala
- 70 और 80 के दशक में उन्होंने काफी नाम कमाया।
- कहा जाता है कि राम जेठमलानी का स्वभाव जिद्दी था।
- वह अपने हाथ में जो भी केस लेते थे उस पर काफी मेहनत करते थे इसलिए उनकी फीस भी करोड़ों में थी।
- सूत्रों के अनुसार उनकी फीस एक करोड़ रुपए तक हो गई थी।
कमेंट
कमेंट X