फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PPC2021 : पीएम मोदी जल्द लेंगे बच्चों की क्लास, पुरस्कार जीतने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Fri, 26 Feb 2021 06:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
PPC2021 Students, Parents and Teachers can Participate in Pariksha Pe Charcha Contest
PPC : Pariksha Pe Charcha Contest 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह जल्द आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने एवं अपने लाडले और लाडली के संवाद, फोटो और उनका विशेष ऑटोग्राफ पाने के मौके को कहीं आप चूक न जाएं। इसके लिए आपको परीक्षा पे चर्चा 2021 की प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। परीक्षा के दिन आते हीं जिस संवाद का हर विद्यार्थी को बेसब्री से इंतजार रहता है, वह एक बार फिर वापस आ रहा है।



यह संवाद विद्यार्थियों के दिल और दिमाग से तनाव को छूमंतर कर देगा। साथ ही आपको ढेरों पुरस्कार जीतने का मौका भी देगा। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा और PPC2021 प्रतियोगिता की। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा के लोकप्रिय संवाद में और प्रतियोगिता में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से 2021 की परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में संवाद करेंगे और उन्हें टिप्स देंगे। तो तनाव और घबराहट को भूलकर परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपने सवालों के जवाब पाने के लिए तैयार हो जाइए और जल्दी से अपना PPC2021 प्रतियोगिता के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए।

वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से न केवल आप सुझाव व सलाह पाएंगे, बल्कि आप उनसे अपने मन के सवाल भी पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन का तरीका, प्रतियोगिताओं की जानकारी और उनकी विषय-वस्तु के साथ नियम व शर्तों के साथ ही पुरस्कारों की जानकारी भी इस खबर में दी गई है। इसमें शामिल होना बहुत ही आसान है। अब तक कई विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इन प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 

PPC2021 Students, Parents and Teachers can Participate in Pariksha Pe Charcha Contest
Pariksha Pe Charcha Contest 2021 : परीक्षा पे चर्चा - फोटो : social media

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  1. सबसे पहले https://innovateindia.mygov.in पर जाएं। 
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद ppc-2021 पर क्लिक करें। 
  3. यहां पेज पर ऊपर दाएं तरह दिए गए भाग लें/ Participate बटन पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई जानकारी भरकर अपना पंजीकरण पूरा करें।

शिक्षक लॉगिन के माध्यम से भागीदारी

  • शिक्षक लॉगिन का चयन शिक्षकों द्वारा उन छात्रों की भागीदारी लिए किया जा सकता है, जिनके पास इंटरनेट या ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर नहीं है।
  • एक शिक्षक लॉगिन के जरिए एक या एक से अधिक छात्रों (एक समय में एक) की प्रविष्टियों का सही विवरण जमा करने में सक्षम होंगे।
  • 'शिक्षक के माध्यम से भाग लेने' वाले टैब पर क्लिक करने पर शिक्षक अपने द्वारा भेजे गए सभी प्रविष्टियों की स्थिति को देखने में सक्षम होंगे।

PPC2021 Students, Parents and Teachers can Participate in Pariksha Pe Charcha Contest
PPC2021 : परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ये याद रखें

  • परीक्षा पे चर्चा 2021 की प्रतियोगिता रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 14 मार्च 2021 है। 
  • कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता खुली है।
  • छात्र, उनके लिए निर्धारित विषयों में से किसी एक पर अपने जवाब भेज सकते हैं।
  • छात्र अधिकतम 500 अक्षरों में प्रधानमंत्री को अपना प्रश्न भी भेज सकते हैं।
  • माता/पिता और शिक्षक भी अपने प्रश्न भेज सकते हैं। 
  • विशेष रूप से उनके लिए निर्धारित ऑनलाइन गतिविधियों जरिए वे अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PPC2021 Students, Parents and Teachers can Participate in Pariksha Pe Charcha Contest
PPC2021 : परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीपीसी 2021 पुरस्कार

  • प्रविष्टियों के आधार पर चुने गए 1,500 छात्र, 250 माता/पिता और 250 शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 
  • विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा के वर्चुअल कार्यक्रम में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा।
  • प्रत्येक विजेता को, विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ, प्रशंसा प्रमाण पत्र मिलेगा।
  • हर विजेता को एक विशेष परीक्षा पे चर्चा किट भी मिलेगी।
  • विजेताओं में से कुछ छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। 
  • इन विशेष विजेताओं में से प्रत्येक को प्रधानमंत्री के साथ उनकी ऑटोग्राफ वाली तस्वीर की डिजिटल स्मारिका भी मिलेगी।

परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता संबंधी विषयों की जानकारी अगली स्लाइड में दी गई है। विषय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग हैं। इसलिए अगली स्लाइड जरूर देखें- 

विज्ञापन
PPC2021 Students, Parents and Teachers can Participate in Pariksha Pe Charcha Contest
PPC2021 : परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विषय : छात्रों के लिए
1. परीक्षाएं त्योहारों की तरह हैं, उनका उत्सव मनाएं (Exams are like festivals, celebrate them)


गतिविधि : अपने पसंदीदा विषय के आसपास एक त्योहार का दृश्य ड्रॉ करें। (अपनी पेंटिंग को .jpeg या .pdf फॉर्मेट में अपलोड करें। अधिकतम फ़ाइल साइज 4 एमबी की होना चाहिए)

2. भारत अतुल्य व अद्भत है, यात्रा करें और पता लगाएं (India Is Incredible, Travel and Explore)

गतिविधि : कल्पना कीजिए कि आपके मित्र तीन दिनों की यात्रा पर आपके शहर आए हैं। निम्नलिखित श्रेणियों में से आप उनकी यात्रा को कैसे यादगार बनाएंगें?

  1. दर्शनीय स्थल: (500 शब्दों से अधिक नहीं)
  2. स्वादिष्ट भोजन: (500 शब्दों से अधिक नहीं)
  3. यादगार अनुभव: (500 शब्दों से अधिक नहीं)

3. एक यात्रा के खत्म होते ही, दूसरे की शुरुआत होती है (As One Journey Ends, Another Begins)

गतिविधि : 1500 वर्णों में अपने स्कूली जीवन के सबसे यादगार अनुभवों का वर्णन करें।

4. कुछ बनने की नहीं, बल्कि कुछ कर दिखाने की आकांक्षा (Aspire, Not to Be, but to Do)

गतिविधि : यदि संसाधनों या अवसरों पर कोई प्रतिबंध नहीं हो, तो आप समाज के लिए क्या करना चाहेंगे और क्यों? आपका लेख 1500 से अधिक शब्दों में नहीं होना चाहिए।

5. आभार प्रकट करें (Be Grateful)

गतिविधि : जिनके प्रति आप आभारी हैं, उनके लिए 500 अक्षरों में 'धन्यवाद कार्ड' लिखें

6. प्रधानमंत्री से सवाल (Question to PM)

गतिविधि : परीक्षा के तनाव से निपटने से संबंधित कोई एक सवाल लिखें जिसे आप प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं। आपके सवाल 500 से अधिक अक्षरों में नहीं होने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed