फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या है 'Howdy Modi'? अमेरिका में पीएम मोदी के लिए प्रयोग हो रहे हैं ये शब्द

Sat, 21 Sep 2019 01:10 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 21 Sep 2019 01:10 PM IST
सार

  • 21 सितंबर को अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नए कार्यकाल में पीएम मोदी का पहला अमेरिका दौरा
  • अमेरिका में प्रधानमंत्री के लिए कहा जा रहा है - 'हाउडी मोदी'

विज्ञापन
PM Narendra Modi visit to America, What Howdy Modi means for him in US
हाउडी मोदी के लिए अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका जाएंगे। अपने नए कार्यकाल में यह मोदी का पहला अमेरिका दौरा होगा। वहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA - United Nations General Assembly) को संबोधित करेंगे। लेकिन यूएनजीए में जाने से पहले पीएम मोदी पहले अमेरिका में टेक्सास के ह्यूस्टन शहर जाएंगे।


 

PM Narendra Modi visit to America, What Howdy Modi means for him in US
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

दरअसल, ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यहां 50 हजार से ज्यादा लोग मोदी को सुनने के लिए जुटेंगे। सबसे खास बात ये है कि अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है। वह भी यहां शामिल होंगे।

PM Narendra Modi visit to America, What Howdy Modi means for him in US
अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए लगी होर्डिंग - फोटो : Social Media

अमेरिका में पीएम मोदी का यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके पहले वह अमेरिका में 29 सितंबर 2014 को मेडिसन स्क्वायर और 27 सितंबर 2015 को सिलिकॉन वैली में भी बड़े कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। इस बार 22 सितंबर को ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में वह संबोधन करेंगे। इसे लेकर अमेरिका में पीएम मोदी के लिए हाउडी मोदी (Howdy Modi) का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

क्या आपको पता है कि इन शब्दों का मतलब क्या है? इसका जवाब आगे पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi visit to America, What Howdy Modi means for him in US
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हाउडी मोदी का मतलब बताने से पहले आप ये जान लें कि ये कार्यक्रम क्यों खास है। इस कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही जा रही है। यहां दोनों देशों के संबंधों, संस्कृति और व्यापार पर बात होगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi visit to America, What Howdy Modi means for him in US
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

अब आपको बताते हैं हाउडी मोदी का मतलब। दरअसल हाउडी शब्द शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका पूरा मतलब होता है -  हाउ डू यू डू (How do you do), यानी आप कैसे हैं? दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण नरेंद्र मोदी के अभिवादन के लिए यहां हाउडी मोदी (Howdy Modi) का प्रयोग हो रहा है। यानी हाउ डू यू डू मोदी?

आग पढ़ें, अमेरिका में पीएम मोदी को मिलेगा कौन सा सम्मान?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed