प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका जाएंगे। अपने नए कार्यकाल में यह मोदी का पहला अमेरिका दौरा होगा। वहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA - United Nations General Assembly) को संबोधित करेंगे। लेकिन यूएनजीए में जाने से पहले पीएम मोदी पहले अमेरिका में टेक्सास के ह्यूस्टन शहर जाएंगे।
2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यहां 50 हजार से ज्यादा लोग मोदी को सुनने के लिए जुटेंगे। सबसे खास बात ये है कि अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है। वह भी यहां शामिल होंगे।
3 of 7
अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए लगी होर्डिंग
- फोटो : Social Media
अमेरिका में पीएम मोदी का यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके पहले वह अमेरिका में 29 सितंबर 2014 को मेडिसन स्क्वायर और 27 सितंबर 2015 को सिलिकॉन वैली में भी बड़े कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। इस बार 22 सितंबर को ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में वह संबोधन करेंगे। इसे लेकर अमेरिका में पीएम मोदी के लिए हाउडी मोदी (Howdy Modi) का इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्या आपको पता है कि इन शब्दों का मतलब क्या है? इसका जवाब आगे पढ़ें।
4 of 7
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हाउडी मोदी का मतलब बताने से पहले आप ये जान लें कि ये कार्यक्रम क्यों खास है। इस कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही जा रही है। यहां दोनों देशों के संबंधों, संस्कृति और व्यापार पर बात होगी।
5 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
अब आपको बताते हैं हाउडी मोदी का मतलब। दरअसल हाउडी शब्द शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका पूरा मतलब होता है - हाउ डू यू डू (How do you do), यानी आप कैसे हैं? दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण नरेंद्र मोदी के अभिवादन के लिए यहां हाउडी मोदी (Howdy Modi) का प्रयोग हो रहा है। यानी हाउ डू यू डू मोदी?
आग पढ़ें, अमेरिका में पीएम मोदी को मिलेगा कौन सा सम्मान?
कमेंट
कमेंट X