😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
PM Modi Birthday Special, How Narendra Modi celebrates his birthday after becoming Prime Minister
{"_id":"5d80a03c8ebc3e93dd48e8cc","slug":"pm-modi-birthday-special-how-narendra-modi-celebrates-his-birthday-after-becoming-prime-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल नरेंद्र मोदी कैसे मनाते हैं अपना जन्मदिन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Birthday Special: प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल नरेंद्र मोदी कैसे मनाते हैं अपना जन्मदिन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:28 PM IST
सार
अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2014 से अब तक हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ खास करते आए हैं प्रधानमंत्री
विज्ञापन
1 of 7
अपने जन्मदिन पर मां से मिलकर पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रधानमंत्री खुद इस मौके पर क्या कर रहे हैं? इस खास दिन पर अपने लिए उनकी क्या तैयारियां हैं?
इस खबर में हम आपको बता रहे हैं की प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल पीएम मोदी किस तरह अपना जन्मदिन मनाते आए हैं। किस जन्मदिन पर मोदी कहां थे और उन्होंने क्या खास किया?
2 of 7
गुजरात में नर्मदा की पूजा करते
- फोटो : ANI
17 सितंबर 2019... अपने 69वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। इस मौके पर उन्होंने सरदार सरोवर डैम जाकर नर्मदा नदी की पूजा की और जनसभा को संबोधित किया। साथ ही 'नमामि नर्मदे' महोत्सव का उद्घाटन किया। सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास जाकर चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। इसके बाद वह अपनी मां हीराबेन से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया।
संबोधन में उन्होंने कहा, 'यहां जल सागर और जन सागर का मिलन हो रहा है। काश आज मेरे हाथ में कैमरा होता।'
3 of 7
2018 में जन्मदिन पर वाराणसी के एक गांव में स्कूली बच्चों से बात करते पीएम मोदी
- फोटो : Narendramodi.in
2018 : प्रधानमंत्री ने अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और छात्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पीएम मोदी छात्रों के लिए कुछ उपहार भी लेकर आए। छात्रों को सौर दीपक, स्टेशनरी, स्कूल बैग और अन्य चीजें की थी। इसी के साथ उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
2017 में जन्मदिन पर गुजरात में सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित करते पीएम
- फोटो : Narendramodi.in
2017 : पीएम मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन पर छात्रों द्वारा वैदिक भजनों के बीच मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग छह दशक पहले बांध की अवधारणा देश के विकास को बढ़ावा देने का प्रतीक बन जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
2016 में जन्मदिन पर गुजरात के गांधीनगर में अपनी मां का आशीर्वाद लेते पीएम
- फोटो : Narendramodi.in
2016 : अपने 66वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए गांधीनगर के पहुंचे थे। उसके बाद वे नवसारी गए जहां उन्होंने एक समारोह में भाग लिया था। नवसारी में लगभग 989 दीपक एक साथ जलाए गए थे। पीएम के जन्मदिन पर लोगों द्वारा मनाया गया यह उत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X