फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पंजाब के छात्र की चिट्ठी के मुरीद हुए प्रधानमंत्री: जवाब में पीएम मोदी ने कही यह बात

Fri, 05 Feb 2021 07:01 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 05 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
pm modi admired punjab's student letter and open own secret in reply back on exam warriors book
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कौन नहीं जानना चाहता है। वे अक्सर अपनी अनूठी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं के केंद्र में रहते हैं। लेकिन इस बार पंजाब के एक छात्र के पत्र ने प्रधानमंत्री को अपना राज बताने पर मजबूर कर दिया। छात्र ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री उस पत्र को पढ़कर उस छात्र के मुरीद हो गए और उन्होंने उस छात्र के पत्र का जवाब तो दिया ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपने एक कार्य से जुड़ा राज भी खोल दिया। आइए आपको बताते हैं कि छात्र ने पत्र में ऐसा क्या लिखा और प्रधानमंत्री ने उसे अपना कौनसा राज बताया ... 

pm modi admired punjab's student letter and open own secret in reply back on exam warriors book
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ bjp for india

दरअसल, इन दिनों अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान हो चुका है। बिहार में तो बोर्ड परीक्षा चल भी रही है। परीक्षा के दिनों में अक्सर छात्रों में तनाव बढ़ जाता है। कई बार ये तनाव छात्रों को अवसाद ग्रस्त बना देता है। इस बीच, पंजाब के अमृतसर के एक छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा। छात्र ने पत्र में बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स परीक्षा के तनाव को कम करने में फायदेमंद साबित हो रही है। 

pm modi admired punjab's student letter and open own secret in reply back on exam warriors book
एग्जाम वॉरियर्स : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक - फोटो : social media

प्रणव महाजन नामक बीएससी तीसरे वर्ष के छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स को पढ़ा और उसे तनाव घटाने में मददगार बताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। जब प्रधानमंत्री ने इस छात्र के पत्र को पढ़ा तो वे उसके मुरीद हो गए। प्रधानमंत्री ने छात्र के पत्र का जवाब भी दिया। प्रधानमंत्री की जवाबी चिट्ठी मिलने से छात्र और उसका परिवार बेहद अचंभित और खुश है। इस जवाबी पत्र में प्रधानमंत्री अपना एक राज भी खोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi admired punjab's student letter and open own secret in reply back on exam warriors book
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाबी पत्र में छात्र प्रणव महाजन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपको कड़ी मेहनत और समर्पण, अपने लक्ष्य के साथ अपने ज्ञान, कौशल और क्षमताओं का निरंतर विकास करना चाहिए। लगातार अपने आप को बेहतर बनाने की कोशिश आपको जीवन में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। प्रणव को लिखे पत्र में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक लिखने की प्रेरणा युवा दोस्तों की जिज्ञासाओं से मिली।

विज्ञापन
pm modi admired punjab's student letter and open own secret in reply back on exam warriors book
गुरुद्वारे में टेका मत्था - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह जानकर अच्छा लगा कि इस पुस्तक ने परीक्षा के प्रति आपके दृष्टिकोण में एक सकारात्मक बदलाव लाने में मदद की है। अब आप परीक्षा को लेकर दबाव महसूस नहीं करते हैं, बल्किआप उन्हें त्योहार और उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रणव ने अपने पत्र में लिखा था कि प्रधानमंत्री की पुस्तक में दी गई सलाह के आधार पर उन्होंने अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को भी शामिल किया, जिससे उन्हें काफी मदद मिली है। एग्जाम वॉरियर्स को एक मजेदार और इंटरैक्टिव शैली में लिखा गया है, इसमें चित्र, गतिविधियों और योगाभ्यास शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed