आपके पास पांच लाख रुपये जीतने का मौका है। यह अवसर केंद्र सरकार आपको दे रही है। लेकिन इसके लिए आपको एक काम करना होगा। ये मौका आपको कैसे मिल सकता है? इसके लिए आपको क्या करना होगा? इन सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।
सरकार दे रही है पांच लाख रुपये जीतने का मौका, करना होगा ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सुनहरा मौका नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NRDC) के जरिए मिल रहा है। यह संस्था भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (DST) के अधीन काम करती है। एनआरडीसी ने कुछ अवॉर्ड्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इसके योग्य हैं तो आवेदन भेज कर यह मौका पा सकते हैं। आगे जानें इसके लिए क्या करना होगा?
कहां और कैसे करना है आवेदन
- इसके लिए आपको 30 सितंबर 2019 की शाम 5.30 बजे तक या इससे पहले आवेदन करना होगा।
- ऑनलाइ आवेदन फॉर्म भर कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- अब इस फॉर्म को साइन कर नीचे दिए पते पर भेज दें -
Manager, NRDC National Awards Programme, Prize Award Division National Research Development Corporation, 20-22, Zamrudpur Community Centre, Kailash Colony Extension, New Delhi – 110048
आगे पढ़ें क्या चाहिए योग्यता
दरअसल, नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NRDC) हर साल भारतीय नागरिकों को टैक्स फ्री कैश अवॉर्ड्स से सम्मानित करता है। ये अवॉर्ड तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। ये श्रेणियां हैं -
- नेशनल इनोवेशन अवॉर्ड (National Innovation Award)
- नेशनल सोसायटल इनोवेशन अवॉर्ड (National Societal Innovation Award)
- नेशनल बडिंग इनोवेटर्स अवॉर्ड (National Budding Innovators Award)
किस अवॉर्ड के लिए कितना मिलेगा ईनाम
- नेशनल इनोवेशन अवॉर्ड के लिए: 5-5 लाख रुपये के दो अवॉर्ड।
- नेशनल सोसायटल इनोवेशन अवॉर्ड: 3-3 लाख रुपये के तीन अवॉर्ड।
- नेशनल बडिंग इनोवेटर्स अवॉर्ड: 1-1 लाख रुपये के पांच अवॉर्ड।
आगे जानें, क्या चाहिए योग्यता
ये भी पढ़ें : खुशखबरीः एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 पर है दिल्ली का ये सरकारी स्कूल
कमेंट
कमेंट X