क्या आपको फिल्म 3 इडियट्स (3 Idiots) का वायरस याद है? हां वही, जो एक साथ दोनों हाथों से लिख सकता था। जिसका पूरा नाम वीरू सहस्त्रबुद्धे था। जिसकी भूमिका फिल्म में बोमन ईरानी ने निभाई थी। यह तो एक फिल्म थी और वायरस उस फिल्म का एक किरदार। लेकिन आज हम आपको ऐसी एक असल कहानी बता रहे हैं।
फिल्म थ्री इडियट्स से मिला आइडिया और सातवीं की छात्रा बन गई लेडी 'वायरस'
ये कहानी है लेडी 'वायरस' की, जिसका असल नाम है काव्या चावड़ा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली काव्या 7वीं कक्षा की छात्रा है। वह फिल्म थ्री इडियट्स और उसके किरदार वायरस से इतनी प्रेरित हुई कि उसके अनोखे टैलेंट्स अपनाने में लग गई।
आज काव्या एक साथ दोनों हाथों से एक ही शब्द बिल्कुल परफेक्ट तरीके से लिख सकती है। वह मिरर राइटिंग की एक्सपर्ट बन चुकी है। यानी सीधे हाथ से जिस शब्द को सीधा लिखती हैं, और ठीक उसी समय में दूसरे हाथ से उसी शब्द को उल्टा लिख सकती है। इस टेक्नीक को अंग्रेजी में एंबिडेक्सट्रस (ambidextrous) कहते हैं।
आगे पढ़ें, काव्या ने कैसे सीखी ये तकनीक?
ये तकनीक जितनी आसान दिखती है उतनी है नहीं। काव्या बताती हैं, 'इसमें काफी ज्यादा एकाग्रता की जरूरत पड़ती है। मैं इसके लिए पिछले करीब 3-4 सालों से लगातार प्रैक्टिस कर रही थी। मुझे यह आइडिया फिल्म थ्री इडियट्स से आया, जिसमें वायरस अपने दोनों हाथों से लिख सकता है।
ये भी पढ़ें : 28 साल पहले आजाद हुए इस देश में प्रति व्यक्ति आय है 6.39 लाख रुपये, 15 साल तक मिलती है मुफ्त शिक्षा
काव्या कहती हैं कि वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपने दोनों हाथों से मिरर राइटिंग कर सकती हैं। उनके अनुसार, 'मैंने पहले अंग्रेजी में यह तकनीक सीखी, फिर हिंदी में। मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि आज लोग अंग्रेजी के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन हमें हिंदी को आगे बढ़ाना चाहिए।'
काव्या की मां नेहा चावड़ा का कहना है कि उन्हें छह महीने पहले की काव्या की इस प्रतिभा का पता चला। नेहा बताती हैं कि वो हमेशा काव्या को पढ़ाई के बाद आराम करने के लिए कहती थीं, लेकिन वह इस प्रैक्टिस में जुटी रहती थी।
ये भी पढ़ें : क्या है 'Howdy Modi', अमेरिका में पीएम मोदी के लिए प्रयोग हो रहे हैं ये शब्द
कमेंट
कमेंट X