Pariksha Pe Charcha With Techincal Guruji & Radhika Gupta: इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को एक नई दिशा में पेश किया गया है। इस बार, कार्यक्रम को विभिन्न एपिसोड्स में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक एपिसोड में एक खास विषय पर विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को उपयोगी टिप्स दिए जा रहे हैं। अब तक दो एपिसोड्स हो चुके हैं, जिनमें से पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य पर सलाह दी थी।
2 of 5
Pariksha Pe Charcha
- फोटो : @narendramodi
वहीं, आज का एपिसोड टेक्नोलॉजी और वित्तीय मामलों पर आधारित था, जिसमें टेक्निकल गुरुजी और एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें इस अहम विषय पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
3 of 5
टेक्निकल गुरुजी के साथ परीक्षा पे चर्चा
- फोटो : @narendramodi
टेक्निकल गुरुजी ने क्या कहा?
'परीक्षा पे चर्चा' प्रोग्राम में बात करते हुए टेक्निकल गुरुजी ने कहा, "टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को बहुत आसान बनाती है, लेकिन हमें इससे पूरी तरह से निर्भर नहीं होना चाहिए। AI तकनीक तेजी से विकसित हो रही है, लेकिन अगर हम इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो हमारी क्रिएटिविटी पर असर पड़ेगा। मैं AI का इस्तेमाल एक टूल के रूप में करूंगा, लेकिन अगर हर काम में उसका इस्तेमाल करूंगा तो मेरी क्रिएटिविटी कहां जाएगी?" उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी जिंदगी में टेक्नोलॉजी को थोड़ी दूरी पर रखते हुए उसका संतुलित उपयोग करना चाहिए।
4 of 5
राधिका गुप्ता के साथ परीक्षा पे चर्चा
- फोटो : @narendramodi
राधिका गुप्ता ने दिए ये टिप्स
राधिका गुप्ता ने भी छात्रों को टेक्नोलॉजी के उपयोग पर अपनी राय साझा की और कहा, "मैं टेक्नोलॉजी को अपना मास्टर नहीं बनाना चाहती। मुझे लिखने का शौक है और शब्दों से खेलना पसंद है, इसलिए मैं चाहती हूं कि AI मेरे लिए निबंध न लिखे, बल्कि मैं खुद लिखूं, क्योंकि इससे मेरी सोच और शार्पनेस बनी रहती है।"
5 of 5
Pariksha Pe Charcha 2025
- फोटो : @narendramodi
AI की गलती पर कौन होगा जिम्मेदार?
कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने सवाल पूछा कि अगर AI कोई गलती करता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इस पर टेक्निकल गुरुजी ने उत्तर दिया, "AI को समझिए जैसे एक असिस्टेंट जो आपके सारे काम कर सकता है और आपसे कोई सैलरी भी नहीं लेता। आप उसे उतना काम दें, जितना आप यह मानते हैं कि अगर गलती हो भी जाए तो उससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।"
इसी विषय पर राधिका गुप्ता ने भी टिप्पणी करते हुए कहा, "AI आपको यह बता सकता है कि साइंस और आर्ट्स में से एक को चुनते वक्त आपको किन पहलुओं को देखना चाहिए। वह आपको जरूरी जानकारी और फैक्टर्स दे सकता है, लेकिन आखिरी फैसला तो आपको ही लेना होगा।"
कमेंट
कमेंट X