फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितने रुपये का होता है एक फांसी का फंदा, भारत में अब तक कितनों को मिली ये सजा

Tue, 14 Jan 2020 06:46 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 14 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya criminals fansi news update Cost of one Fansi ka Fanda made in Buxar Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज से करीब सात साल पहले, 16 दिसंबर 2012 की वो घटना देश शायद कभी नहीं भूल सकता। ये वो तारीख है जो आज भी इंसानियत को अंदर तक कचोट देती है। जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चलती बस में पांच दरिंदों ने क्रूरता की हदें पार कर दी थीं। तब जन्म हुआ था निर्भया का। उस घटना के सात साल बाद अब निर्भया के चारों दोषियों की फांसी की तारीख तय हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी होने के बाद भी दोषियों ने सुधारात्मक याचिका दायर की थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उसे भी खारिज कर दिया है। अब 22 जनवरी 2020 को चारों को फांसी होनी तय है। 

Nirbhaya criminals fansi news update Cost of one Fansi ka Fanda made in Buxar Central Jail
Tihar Jail - फोटो : AmarUjala
  • इस बीच हम आपको बता रहे हैं उस फांसी के फंदे के बारे में जिसके जरिए जघन्यतम अपराध के दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाता है। इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फांसी के उस एक फंदे की कीमत कितनी होती है? आजाद भारत में अब तक कितने अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई गई?
  • इसके अलावा आपको इन सवालों के जवाब के लिए अलग-अलग खबरों की लिंक भी मिलेगी - फांसी का फंदा कैसे बनता है? कहां बनता है? जहां फांसी नहीं, वहां किन तरीकों से दी जाती है मौत की सजा? दुनिया के 53 देशों में ही है सजा-ए-मौत का प्रावधान, उनकी पूरी सूची।

आगे पढ़ें.. कितनों को मिली है फांसी की सजा

Nirbhaya criminals fansi news update Cost of one Fansi ka Fanda made in Buxar Central Jail
बक्सर केंद्रीय कारागार - फोटो : BBC
  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB - National Crime Record Bureau) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आजाद भारत में अब तक करीब 1500 अपराधियों को अदालतों द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 
  • जबकि इनमें से 21 अपराधी ऐसे रहे, जिन्हें फांसी के फंदे पर लटकाया गया। अन्य की सजा या तो माफ हुई, या फिर सजा से पहले उनकी मौत हो गई।

कितनी होती है एक फंदे की कीमत?

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya criminals fansi news update Cost of one Fansi ka Fanda made in Buxar Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • बक्सर जेल सुपरिटेंडेंट  ने बीबीसी को बताया कि आखिरी बार फांसी का फंदा 2016 में पटियाला जेल को सप्लाई किया गया था। तब उसकी कीमत 1,725 रुपये लगाई गई थी।
  • उन्होंने कहा कि अब महंगाई बढ़ गई है। फंदा बनाने वाले धागे और सूत के दाम भी बढ़े हैं। साथ ही गर्दन में फंसाने के लिए तैयार होने वाले पीतल के बुश की कीमत भी बढ़ी है। इसलिए इस बार एक फंदे की कीमत 2,120 रुपये रखी गई है। 

आगे देखें.. फांसी से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी

विज्ञापन
Nirbhaya criminals fansi news update Cost of one Fansi ka Fanda made in Buxar Central Jail
फांसी का फंदा - फोटो : social media
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed