हैदराबाद दुष्कर्म मामले के बाद पूरे देश में महिला सुरक्षा पर चिंता का माहौल बना हुआ है। पूरा देश सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून की मांग कर रहा है। जगह-जगह विरोध प्रर्दशन किए जा रहे हैं। दुष्कर्म करने वाले सभी दरिंदो को फांसी की सजा सुनाए जाने की अपील की जा रही है। सरकार लोगों की मांग पर क्या कदम उठाती है, ये तो वक्त बताएगा।
{"_id":"5debc33d8ebc3e1b8a5dbc39","slug":"fansi-ka-fanda-necks-noose-where-neck-noose-is-made-fansi-ka-fanda-kaise-banaya-jata-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहां और कैसे तैयार होता है फांसी का फंदा, सूर्योदय से पहले ही क्यों दी जाती है फांसी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कहां और कैसे तैयार होता है फांसी का फंदा, सूर्योदय से पहले ही क्यों दी जाती है फांसी
Mon, 09 Dec 2019 05:41 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 09 Dec 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां बनता है फांसी का फंदा
- आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे देश में फांसी देने के लिए रस्सी केवल बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल में ही तैयार की जाती है।
- फांसी के लिए मनीला रस्सी का इस्तेमाल किया जाता है।
- यह व्यवस्था अंग्रेजों के समय से चलती आ रही है।
कैसे तैयार होता है फांसी का फंदा
- मनीला रस्सी तैयार करने के लिए 172 धागों को मशीन में पिरोकर घिसाई की जाती है।
- मजबूत धागा बनाने के लिए जे-34 किस्म की रुई का इस्तेमाल किया जाता है।
- आठ लच्छी को रातभर नमी में ओस में मुलायम होने के लिए छोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया से रस्सी की मजबूती बढ़ जाती है।
- इसके बाद तीन रस्सी को एक मशीन में घुमाकर मोटी रस्सी बनाई जाती है।
रस्सी का नाम मनीला ही क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन
कितना लंबा होता है फांसी का फंदा
- एक फांसी का फंदा तैयार करने के लिए 20 फीट लंबी रस्सी बनाई जाती है।
- बक्सर से पहले फांसी की रस्सी फिलीपिंस की राजधानी मनीला में बनाई जाती थी। इसलिए इसका नाम मनीला रस्सी रखा गया है।
- इसमें एक-एक कर 18 धागे तैयार किए जाते हैं। सभी को मोम में पूरी तरह भिगो दिया जाता है। इसके बाद धागों को मिलाकर मोटी रस्सी तैयार की जाती है।
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
कौन तैयार करता है ये फंदा
- अंग्रेजों के समय से ही बक्सर जेल में कैदी मौत का फंदा तैयार करते आ रहे है।
- बक्सर जेल में सजा काट रहे कैदियों को प्रशिक्षण के तौर पर फांसी का फंदा तैयार करने का काम मिलता है।
- फिर पुराने कैदी नए कैदियों को यह प्रशिक्षण देते हैं।
ये भी पढ़ें: आप कैसे खरीद सकते हैं अपना द्बीप, जानें कीमत, किन बातों का रखें ध्यान
कमेंट
कमेंट X