{"_id":"5a9b6ece4f1c1bb06f8b49a5","slug":"new-probleme-for-ssc-2018-applicants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSC परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, ऐसा किया तो तीन साल तक नहीं दे पाएंगे कोई एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, ऐसा किया तो तीन साल तक नहीं दे पाएंगे कोई एग्जाम
Tue, 27 Mar 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में एसएससी की परीक्षा देने वालों के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। अब ऐसा करने पर आप अगले तीन साल तक कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
2 of 5
अब चेन, नोजपिन या ईयर रिंग पहनकर परीक्षा देने गए तो तीन साल तक आप एसएससी की कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होने जा रही है। परीक्षा का आयोजन देशभर में चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा।
3 of 5
mobile
एसएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा में हाथ घड़ी, किताब, पेन, पेपर, मैगजीन, मोबाइल, स्कैनर, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्टोरेज डिवाइस पर रोक के साथ ही अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयर रिंग, नोजपिन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, हेयर पिन, पूरी बाजू वाले कपड़े आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Exam schedule
अभ्यर्थियों को जूतों के बजाय केवल चप्पल में ही परीक्षा कक्ष में एंट्री दी जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी जूते पहनकर आया तो उसे परीक्षा केंद्र के बाहर ही जूते निकालने पड़ेंगे। इन नियमों का उल्लंघन किया गया तो अभ्यर्थी को सीधे तीन साल के लिए एसएससी की सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
साथ ही अगर कोई अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसएससी की सीएचएसल परीक्षा चार से 26 मार्च के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगी। यह टियर-1 परीक्षा होगी। इसके रिजल्ट के बाद टियर-2 की परीक्षा आठ जुलाई को प्रस्तावित है। हालांकि, इसकी तिथि एसएससी की ओर से जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X