😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
NEET PG 2023 Exam Answer Key Cut Off Score NEET PG 2023 Result Updates Check nbe.edu.in or natboard.edu.in
{"_id":"640566e9c09f6b0756021b5b","slug":"neet-pg-2023-exam-answer-key-cut-off-score-neet-pg-2023-result-updates-check-nbe-edu-in-or-natboard-edu-in-2023-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2023: क्या इस साल भी 10 दिन में जारी होगा नीट पीजी रिजल्ट? जानें बीते साल का कट ऑफ स्कोर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG 2023: क्या इस साल भी 10 दिन में जारी होगा नीट पीजी रिजल्ट? जानें बीते साल का कट ऑफ स्कोर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:48 AM IST
सार
NEET PG 2023 Exam Result, Answer Key, CutOff Score: एनबीईएमएस की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को नीट पीजी परीक्षा आयोजित की गई। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
1 of 4
NEET PG 2023 Exam Result
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
NEET PG 2023 Result Updates: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित की गई। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने भाग लिया है।
परीक्षा के प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए चार अंक प्राप्त होंगे, और प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
2 of 4
NEET PG 2023 Exam
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
NEET PG 2022 का CutOff स्कोर
बीते साल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2022 का परिणाम जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी जारी की थी। इस वर्ष भी ऐसा ही होगा।
बीते साल जहां सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 रहा था। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 थी, और यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 260 रही थी।
15 मार्च तक NEET PG 2023 का रिजल्ट सार्वजनिक कर दिए जाने की उम्मीद है। बीते वर्ष राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2022 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड 10 दिन में जारी कर दिया था।
इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एनबीईएमएस की सराहना भी की थी। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
नीट पीजी 2023 परीक्षा उत्तर कुंजी के वितरण की तिथि और समय अभी तक एनबीई द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर ही NEET PG 2023 उत्तर कुंजी और रिजल्ट के बारे में सभी अपडेट प्रदान किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X