ChatGPT on UPSC Civil Service Prelims Exam: इंटरेनट की दुनिया में ऐसा माना जाने लगा है कि ओपन एआई सॉफ्टवेयर चैट जीपीटी (ChatGPT) के पास दुनिया के सभी सवालों के उत्तर हैं। ChatGPT ने लॉन्च होने के बाद से, इसने दुनिया की कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं को पास किया है। अमेरिका में, चैट जीपीटी ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल में एमबीए (MBA) की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इसने अमेरिका के ही मेडिकल एग्जाम में अधिकांश छात्रों की तुलना में बेहतर स्कोर किया। चैटजीपीटी लेवल 3 इंजीनियरों के लिए गूगल कोडिंग साक्षात्कार को भी पास करने में कामयाब रहा। लेकिन जब बात भारत की सबसे बड़ी और लोकप्रिय परीक्षा की आई तो चैट जीपीटी का जवाब जानकर सब हैरान रह गए।
क्या ChatGPT UPSC पास कर सकता है?
यह दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली बच्चे के रूप में उभर रहा था, जब तक कि इसे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए नहीं कहा गया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। एनालिटिक्स इंडिया मैगजीन के द्वारा कुछ समय से ChatGPT के साथ प्रयोग किए गए और वे कठिन परीक्षाओं और साक्षात्कारों को क्रैक करने की इसकी क्षमता से प्रभावित थे। उसे देखते हुए सोचा, 'क्या ChatGPT UPSC पास कर सकता है?' चैटबॉट ने यूपीएससी के प्रारंभिक पेपर के लिए उपस्थित होने से पहले ही परीक्षा के कठिन स्तर के बारे में पता लगा लिया था।
परीक्षा के सवाल पर ChatGPT ने दिया ऐसा जवाब
दरअसल, जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि आप यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास कर सकते हैं? चैटबॉट ने जवाब में कहा- लैंग्वेज मॉडल के रूप में, मेरे पास यूपीएससी परीक्षा और संबंधित विषयों सहित ज्ञान और जानकारी की एक बड़ी मात्रा है। हालांकि, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए न केवल ज्ञान बल्कि महत्वपूर्ण क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स, एप्लिकेशन एबिलिटीज और टाइम मैनेजमेंट स्किल्स भी आवश्यक है। इसलिए, मैं इस बारे में निश्चित उत्तर नहीं दे सकता कि मैं यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास कर सकता हूं या नहीं। बहरहाल, मैं आपको परीक्षा और संबंधित विषयों के बारे में प्रासंगिक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान कर सकता हूं।
4 of 5
ChatGPT
- फोटो : Social Media
UPSC परीक्षा में ऐसा रहा ChatGPT का स्कोर
एनालिटिक्स इंडिया मैगजीन के द्वारा परीक्षण के दौरान, चैटजीपीटी से यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र 1 (सेट ए) के सभी 100 प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर वेब पर उपलब्ध हैं। हमारे आश्चर्य के लिए, उनमें से केवल 54 का ही ChatGPT द्वारा सही उत्तर दिया गया था। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 87.54 था। इसलिए, चैट जीपीटी यूएसपीसी सिविल सेवा परीक्षा क्लियर नहीं कर पाया।
5 of 5
ChatGPT Explained
- फोटो : Istock
ChatGPT का ज्ञान सितंबर 2021 तक सीमित
प्रीलिम्स के पेपर में प्रश्न भूगोल, अर्थव्यवस्था, इतिहास, पारिस्थितिकी, सामान्य विज्ञान जैसे विषयों से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाओं, सामाजिक विकास और राजनीति तक से थे। दरअसल, चैट जीपीटी का ज्ञान सितंबर 2021 तक सीमित है, इसलिए, यह वर्तमान घटनाओं पर प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम नहीं होगा। जबकि, चैटजीपीटी ने अर्थव्यवस्था और भूगोल जैसे विषयों उन सवालों के भी गलत जवाब दिए जो समय-सीमा के दायरे में नहीं आते।
कमेंट
कमेंट X