फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET Admission 2025: कौन सी काउंसलिंग आपके लिए सही? जानिए चार विकल्प, सही चुनाव दिला सकता है मेडिकल सीट

Thu, 19 Jun 2025 01:40 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 19 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

NEET UG Admission 2025: नीट एडमिट 2025 के बाद मेडिकल सीट पाने का अगला कदम है सही काउंसलिंग प्रक्रिया का चुनाव। नीट में चार तरह की काउंसलिंग होती हैं, और हर स्टूडेंट के लिए इनमें से कौन-सी उपयुक्त है, यह जानना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
NEET Admission 2025: Which Counselling Is Right for You? Know 4 Options to Secure a Medical Seat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

NEET Admission 2025: नीट 2025 में सफल होने के बाद अगला सबसे जरूरी चरण होता है सही काउंसलिंग प्रक्रिया को समझना और समय पर उसका हिस्सा बनना। बहुत से स्टूडेंट्स केवल रैंक पर ध्यान देते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि मेडिकल एडमिशन के लिए अलग-अलग प्रकार की काउंसलिंग होती हैं। हर काउंसलिंग का अपना नियम, क्षेत्र और अवसर होता है। 



अगर आपको यह पता चल जाए कि कौन सी काउंसलिंग आपके लिए सही है, तो मेडिकल सीट पाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं नीट में एडमिशन के लिए होने वाली चार प्रमुख काउंसलिंग प्रक्रियाओं के बारे में और यह भी कि आपके लिए कौन-सी सबसे उपयुक्त है।

NEET Admission 2025: Which Counselling Is Right for You? Know 4 Options to Secure a Medical Seat
NEET UG Exam 2025 - फोटो : freepik

1. AIQ Counselling (All India Quota) - 15% सीटों के लिए

AIQ काउंसलिंग राष्ट्रीय स्तर पर होती है, जिसमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 15% सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। इसे Medical Counselling Committee (MCC) आयोजित करती है। इसमें सभी राज्यों के स्टूडेंट भाग ले सकते हैं। AIIMS, JIPMER जैसे प्रमुख संस्थान और कुछ केंद्रीय विश्वविद्यालय भी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होते हैं।

NEET Admission 2025: Which Counselling Is Right for You? Know 4 Options to Secure a Medical Seat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

2. राज्य कोटा काउंसलिंग (State Quota Counselling) - 85% सीटों के लिए

हर राज्य अपने नीट क्वालिफाइड छात्रों के लिए 85% सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया आयोजित करता है। इस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उस राज्य का डोमिसाइल सर्टिफिकेट या अन्य जरूरी पात्रता दस्तावेज जरूरी होते हैं। यह प्रक्रिया राज्य सरकार के मेडिकल काउंसलिंग पोर्टल पर होती है, जिसमें राज्य के सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के कॉलेज शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
NEET Admission 2025: Which Counselling Is Right for You? Know 4 Options to Secure a Medical Seat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

3. डीम्ड विश्वविद्यालय (Deemed University Counselling)

अगर कोई छात्र डेम्ड यूनिवर्सिटी में मेडिकल एडमिशन चाहता है, तो उसे MCC द्वारा कराई जाने वाली काउंसलिंग में भाग लेना होता है। ये काउंसलिंग ऑल इंडिया लेवल पर होती है और फीस संरचना अपेक्षाकृत अधिक होती है। हालांकि, कई छात्रों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, खासकर उन छात्रों के लिए जिनकी रैंक थोड़ी अधिक होती है लेकिन वे प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं।

विज्ञापन
NEET Admission 2025: Which Counselling Is Right for You? Know 4 Options to Secure a Medical Seat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

4. Private/Management Quota Counselling

देश के कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अपनी मैनेजमेंट कोटा या NRI सीट्स के लिए अलग से काउंसलिंग आयोजित करते हैं। यह काउंसलिंग या तो राज्य स्तर पर होती है या खुद कॉलेज द्वारा कराई जाती है। इन सीटों की फीस काफी ज्यादा होती है और चयन मेरिट के साथ-साथ कॉलेज की पॉलिसी पर भी निर्भर करता है। यह उन छात्रों के लिए विकल्प हो सकता है जिनकी रैंक बहुत अधिक है लेकिन वे निजी संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed