एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:27 AM IST
सार
Rahul Gandhi Education Qualification: राजनीति में राहुल गांधी को तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप उनके पढ़ाई-लिखाई के सफर से वाकिफ हैं? आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि राहुल गांधी कितने पढ़े-लिखे हैं, उन्होंने किन कॉलेजों से पढ़ाई की और उनका शैक्षणिक जीवन कैसा रहा।
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rahul Gandhi Education: देश के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। उन्होंने न सिर्फ राजनीति में पहचान बनाई है, बल्कि पढ़ाई में भी उनका सफर काफी खास रहा है। राहुल गांधी ने भारत और विदेश के नामी कॉलेजों से पढ़ाई की है। सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें कई बार अपनी पढ़ाई का तरीका और जगह बदलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डिग्रियां हासिल कीं। आइए जानते हैं, राहुल गांधी कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां-कहां से पढ़ाई की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे एक बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता राजीव गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं, और मां सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के पोते हैं। उनका बचपन राजनीतिक माहौल में बीता, लेकिन परिवार को मिली जिम्मेदारियों और सुरक्षा चिंताओं के चलते उनका जीवन आम बच्चों से अलग रहा।
2 of 6
गुजरात में राहुल गांधी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- कांग्रेस
नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से प्राप्त की। वर्ष 1984 में उनकी दादी, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें आगे की पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी।
3 of 6
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
दिल्ली से हारवर्ड तक: पढ़ाई में बार-बार बाधा
राहुल गांधी ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से की। उन्होंने साल 1989 में यहां एडमिशन लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें कॉलेज छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में अमेरिका की हारवर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। दुर्भाग्य से, एक साल बाद 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या हो गई, जिसके चलते उन्हें हारवर्ड की पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
रोलिंस कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई
हारवर्ड छोड़ने के बाद राहुल गांधी ने अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित रोलिंस कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने 1991 से 1994 तक पढ़ाई की। यहीं से उन्होंने Bachelor of Arts (B.A.) की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी असली पहचान गुप्त रखी गई, और उन्हें वहां ‘राउल विंची (Raul Vinci)’ नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
5 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स@INCIndia
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल की डिग्री
रोलिंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, राहुल ने 1995 में यूनाइटेड किंगडम के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में एडमिशन लिया। यहां उन्होंने M.Phil (Master of Philosophy) की डिग्री प्राप्त की, जो एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा डिग्री मानी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X