Exam Stress: आज की भाग-दौड़ भरी दुनिया में, इन्सानी दिमाग लगातार अतीत के पछतावे और भविष्य की चिंताओं के बीच उछल-कूद करता रहता है। सोशल मीडिया और नई-नई तकनीकें भी ध्यान भटकाने में महती भूमिका निभाती हैं। चाहे आप परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हों या फिर एक पेशेवर, यदि आप अपने करिअर में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपके लिए ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी हो जाता है।
ऐसे में काम आती है माइंडफुलनेस (सचेतना) अभ्यास की तकनीक। यह आपको विचलित करने वाली चीजों से तो बचाती ही है, उन चीजों पर भी ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखती हैं। साथ ही, यह एक ऐसा अभ्यास भी है, जो आपके मूल्यों, अनुभवों और स्वयं की गहरी समझ से जोड़ता है।
2 of 5
Exam Stress Management
- फोटो : freepik
क्यों है जरूरी?
माइंडफुलनेस का मतलब केवल आराम करना नहीं है, बल्कि दुख को समझना और उस पर काबू पाना है। यह बौद्ध धर्म में आठ आवश्यक प्रथाओं में से एक है, जिसे अष्टां गिक मार्ग के रूप में जाना जाता है। इसके बिना आप अपने कार्यों, विचारों या जीवन पर पड़ने वाले उनके प्रभाव को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते हैं।
3 of 5
Exam Stress Management
- फोटो : freepik
वर्तमान में जिएं
वियतनामी जेन गुरु थिच नहत हान ने माइंडफुलनेस को बुद्ध की शिक्षाओं का सार बताया है। वह इसे वर्तमान क्षण के प्रति जागरूक रहने के अभ्यास के रूप में परिभाषित करते हैं, क्योंकि अतीत चला गया है और भविष्य का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में सच्ची खुशी केवल वर्तमान में जीने में ही है। आपके नियंत्रण में केवल वर्तमान है, इसलिए इसे ही अच्छा बनाने का प्रयास करें।
4 of 5
Exam Stress Management
- फोटो : freepik
खुशी की तलाश
माइंडफुलनेस का वास्तविक उद्देश्य आत्म-परिवर्तन है। यह आपको जीवन में तनाव, चिंता या नाखुशी के कारणों की पहचान करने में मदद करती है। साथ ही, ऐसे बदलाव करने के लिए प्रेरित करती है, जो आपके दुख या तनाव को कम कर सके और आपको खुशी का एहसास कराए। इसका अभ्यास करके आप स्पष्टता, ताकत और जीवन की चुनौतियों का समझदारी से सामना करने की क्षमता हासिल कर पाते हैं।
5 of 5
Exam Stress Management
- फोटो : freepik
ऐसे करें अभ्यास
माइंडफुलनेस तब सबसे अच्छा काम करती है, जब यह आदत बन जाती है। माइंडफुलनेस का अभ्यास करने के लिए आप तीन से पांच मिनट का ब्रेक लें या अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिदिन 15 मिनट का समय निकालें। कई एप्स भी हैं, जो छोटे, आसान माइंडफुलनेस अभ्यास और ध्यान प्रदान करते हैं, जिन्हें आप दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
इसके अलावा आप खाना पकाने या टहलने जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं। इन गतिविधियों को करते समय, किसी और चीज के बजाय सिर्फ उसी काम पर ध्यान दें। कामों को जल्दी-जल्दी करने से बचें। आप चाहें तो, मानसिक स्वास्थ्य कोच से मार्गदर्शन लेने पर विचार कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X