जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU - Jawaharlal Nehru University) एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार कारण बनी है यहां विद्यार्थियों के साथ हुई हिंसा। कुछ ही समय पहले ये विवि नागरिकता कानून (CAA 2019) और एनआरसी (NRC) के विरोध में प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा में बना हुआ था। और उसके कुछ समय पहले जेएनयू में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर।
{"_id":"5e12e1d78ebc3e880306164e","slug":"jnu-history-important-facts-about-jwaharlal-nehru-university-recognised-affiliated-colleges-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देशभर के इन 20 संस्थानों को JNU से मिली हुई है मान्यता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देशभर के इन 20 संस्थानों को JNU से मिली हुई है मान्यता
Mon, 06 Jan 2020 12:59 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
सूची से पहले हम आपको जवाहरलाल नेहरू विवि (JNU) के बारे में कुछ जरूरी तथ्य बता रहे हैं-
- जेएनयू की स्थापना के लिए 1 सितंबर 1965 को राज्यसभा में विधेयक पेश किया गया था। यह विधेयक पेश करने वाले शख्स थे तत्कालीन शिक्षा मंत्री एमसी छागला।
- लोकसभा में 16 नवंबर 1966 को विधेयक पारित हुआ था। इसके बाद साल 1969 में संसद से कानून बनने के बाद इस विवि की स्थापना की गई थी।
- इसकी स्थापना का उद्देश्य था विद्यार्थियों में अच्छे विचारों का समावेश करना और समाज के कमजोर तबके से आने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना।
- इस विवि का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया। वहीं, जी पार्थसार्थी जेएनयू के पहले कुलपति बनाए गए थे।
JNU
- दुनिया के अलग-अलग देशों में फैले करीब 71 विश्वविद्यालयों के साथ जेएनयू शैक्षणिक सहयोग और एक्सचेंज प्रोग्राम्स चलाता है।
- इस विवि का एक केंद्र बिहार में खोले जाने का प्रस्ताव भी सरकार के पास लंबित है।
- साल 2008 में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार कार्य न करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। ये रोक चार साल तक लगी रही। फिर लंबे संघर्ष और बातचीत के बाद साल 2011 में जेएनयू में वापस छात्रसंघ चुनाव शुरू हुए थे।
आगे देखें, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
jnu
रक्षा संस्थान
| संस्थान का नाम | स्थान (शहर) |
| आर्मी कैडेट कॉलेज | देहरादून |
| कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग | पुणे |
| मिलिटरी कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियरिंग | सिकंदराबाद |
| मिलिटरी कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | महू |
| नेशनल डिफेंस एकेडमी | पुणे |
| इंडियन नेवल एकेडमी | एझीमाला |
विज्ञापन
प्रबंधन संस्थान
jnu
अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप - नई दिल्ली
ये भी पढ़ें : NASA ने रिकॉर्ड की सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें
कमेंट
कमेंट X