{"_id":"5aa62df04f1c1ba2238b4b08","slug":"jawaharlal-institute-of-postgraduate-medical-education-and-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फेमस इंस्टीट्यूट से करना चाहते हैं एमबीबीएस ताे 13 अप्रैल तक करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इस फेमस इंस्टीट्यूट से करना चाहते हैं एमबीबीएस ताे 13 अप्रैल तक करें आवेदन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट पीजी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) ने नए सत्र के एंट्रेंस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एमबीबीएस की दो सौ सीटों के लिए तीन जून को देशभर के कई शहरों में परीक्षा होगी।
डेमो पिक
ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रैल की शाम पांच बजे तक जिपमर की ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर कर सकते हैं। 21 मई को एडमिट कार्ड जारी होगा। 20 जून को परिणाम जारी होगा।
नीट से बाहर हुए छात्रों के लिए मौका
डेमो पिक
इस बार नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 साल कर दी गई है। इससे बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा से बाहर हो गए हैं। ऐसे छात्रों के लिए जिपमर एक अच्छा मौका है। जिपमर में न्यूनतम आयु सीमा 17 साल रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है एग्जाम का पैटर्न
डेमो पिक
- परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसके लिए देशभर में 250 से ज्यादा शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे।
- प्रश्न पत्र केवल इंग्लिश में होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव मोड में होंगे।
- दो सौ अंकों में दो सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिए जाएंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- फिजिक्स से 60, केमिस्ट्री से 60, बायोलॉजी से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा लॉजिक एंड क्वांटिटेटीव रीजनिंग के 10 और इंग्लिश एंड कंप्रिहेंशन के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X