यूजर्स मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल अपने निजी डाटा समेत कई दूसरे डॉक्यूमेंट्स और इमेजेज को मोबाइल में सेव रखते हैं लेकिन अगर आपका मेमोरी कार्ड ही खराब हो जाए तो क्या करेंगे आप? चलिए हम आपको बताते हैं कि खराब मेमोरी कार्ड को कैसे ठीक किया जाता है।
मेमोरी कार्ड के खराब होने का एक बड़ा कारण मोबाइल फोन है। स्मार्टफोन में ब्राउजिंग करते समय या फिर कोई थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करते समय वायरस आ जाते हैं जिससे मोबाइल के साथ मेमोरी कार्ड भी खराब हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि मेमोरी कार्ड के खराब होने की वजह एंड्रॉयड है क्योंकि इसमें वायरस आसानी से आ जाता है।
कैसे ठीक करें मेमोरी कार्ड?
पहले अपने मेमोरी कार्ड को कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें। इसे कार्ड रीडर के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद Ctrl+R प्रेस करें। अब जो विंडो ओपन होगी उसमें CMD लिखकर एंटर करें। अब अपने मेमोरी कार्ड का नाम उसमे डालें।
अगर मेमोरी कार्ड का नाम L: है तो L: टाइप कर इंटर करें। इसके बाद फॉर्मेट L: टाइप कर इंटर करें। अब आपके पास एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा, उसमें हां के लिए Y या ना के लिए N इंटर करें। Y पर क्लिक करने पर आपका मेमोरी कार्ड format होना शुरू हो जाएगा और उसके बाद आपका मेमोरी कार्ड ठीक हो जाएगा।
बता दें कि इस तरह से केवल आपका मेमोरी कार्ड ठीक होगा। इससे आपका डिलीट हुआ डाटा वापस नहीं मिलेगा। ऐसे में अपने मेमोरी कार्ड में सेव डाटा को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में सेव करके रखें।
कमेंट
कमेंट X