अगर आप किसी से उसकी ड्रीम जॉब के बारे में पूछे तो उसके जवाब में एक कंपनी का नाम जरूर शामिल होगा। उस कंपनी का नाम है 'गूगल'। अच्छी सैलरी और शानदार वर्क कल्चर की वजह से हर कोई गूगल में काम करना चाहता है लेकिन गूगल में नौकरी पाना इतना आसान भी नहीं है क्योंकि क्योंंकि गूगल के इंटरव्यू में बेहद मुश्किल सवाल पूछे जाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि गूगल के इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है।
गूगल के इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे अजीबो गरीब सवाल, जानकर नहीं होगा यकीन
-एक बिलियन डॉलर और एक अंतरिक्ष यान से आप मानव जाति की समस्या कैसे हल करेंगे?
-आपको शुरुआत से गूगल मैप बनाकर, गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़े व्यक्ति को इंडिया गेट का रास्ता समझाना हो तो आप कैसे करेंगे?
-मैं HTML 5 के महत्व के बारे में पहले लैरी पेज और फिर अपनी दादी को कैसे समझाऊंगा?
-एक आदमी अपनी गाड़ी लेकर होटल गया और उसका सारा धन खत्म हो गया। क्या हुआ होगा?
-अगर आपके पास किसी बैंक का डेटाबेस हो तो आप बुजुर्गों के लिए एटीएम बनाने में उस डेटा का कैसे इस्तेमाल करेंगे?
-डाउनटाउन सैन फ्रांसिस्को में बेघर लोगों की समस्या को कैसे दूर करेंगे?
-दुनिया में कहीं भी अगर आपको नया गूगल ऑफिस खोलना हो तो आप कहां खोलेंगे? और इस नए ऑफिस में सभी कर्मचारियों के लिए कंपनसेशन कैसे तय करेंगे?
-अगर एक सिक्के को 1000 बार उछाला गया और उसमें 560 बार हेड्स आया था तो क्या वो सिक्का एक ओर झुका हुआ था?
-जीमेल या गूगल प्लस पर अकाउंट खोलते समय लोगों को अपने आधिकारिक नाम का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?
-अगर आपकी पूरी जिंदगी कमरे में आते वक्त एक गाना बजे तो आप कौन सा गाना चुनेंगे?
- 2 टू द पावर 64 क्या होता है?
- दिन में कितनी बार घड़ी की सुईयां एक के ऊपर एक होती है?
कमेंट
कमेंट X