फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Sent Up Exam 2027: Class 10, 12 Subject-Wise Time Table Released

बिहार बोर्ड डेटशीट 2027: मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षा का पूरा कार्यक्रम हुआ जारी, जानें कब-कौन सा एग्जाम

Tue, 03 Nov 2026 07:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 07:36 PM IST
सार

बिहार बोर्ड ने 2027 की वार्षिक परीक्षा से पहले मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षाओं का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटर की परीक्षा 19 नवंबर से और मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी। लेकिन एक जरूरी नियम भी है, जिसका ध्यान नहीं रखने पर वार्षिक परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिलेगा।
 

विज्ञापन
Bihar Board Sent Up Exam 2027: Class 10, 12 Subject-Wise Time Table Released
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की सेंटअप परीक्षाओं का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं नवंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट (12वीं) की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 28 नवंबर 2026 को समाप्त होगी। वहीं, मैट्रिक (10वीं) की सेंटअप परीक्षा 23 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 27 नवंबर 2026 तक चलेगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की पूरी डेटशीट नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों परीक्षाओं में कितनी पालियां होंगी और क्या रहेगा समय?

बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

मैट्रिक के लिए परीक्षा का समय:

  • पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।
  • दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू होगी।
  • विषय के अनुसार परीक्षा की अवधि अलग-अलग होगी।

इंटर के लिए परीक्षा का समय:

  • पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी।
  • दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

इंटर की परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। पहली पाली में सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 2:15 बजे तक का समय कूल ऑफ अवधि के रूप में निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं सेंट-अप परीक्षा 2027

दिनांक एवं दिन प्रथम पाली द्वितीय पाली
23 नवंबर 2026 (सोमवार) मातृभाषा: हिंदी (101), बांग्ला (102), उर्दू (103), मैथिली (104)। समय: सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक। द्वितीय भारतीय भाषा: संस्कृत (105), हिंदी (106), अरबी (107), फारसी (108), भोजपुरी (109)। समय: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।
25 नवंबर 2026 (बुधवार) विज्ञान (112): सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 बजे तक। संगीत (125): केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए, इसी समय। सामाजिक विज्ञान (111): दोपहर 2:00 से शाम 4:45 बजे तक।
26 नवंबर 2026 (गुरुवार) गणित (110): सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक। गृह विज्ञान (126): केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए, इसी समय। अंग्रेजी (सामान्य) (113): दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) ऐच्छिक विषय: उच्च गणित (114), वाणिज्य (115), अर्थशास्त्र (116), फारसी (121), संस्कृत (122), उर्दू (123), मैथिली (124), ललित कला (117), गृह विज्ञान (118), नृत्य (119), संगीत (120)। व्यावसायिक विषय: सुरक्षा (127), ब्यूटीशियन (128), पर्यटन (129), रिटेल मैनेजमेंट (130), ऑटोमोबाइल (131), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर (132), ब्यूटी एंड वेलनेस (133), टेलीकॉम (134), आईटी/आईटीईएस (135)। समय: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।
 
विज्ञापन

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सेंट-अप परीक्षा 2027

दिनांक एवं दिन प्रथम पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक) द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक)
19 नवंबर 2026 (गुरुवार) विज्ञान: भौतिकी (117)
कला: दर्शनशास्त्र (320)
वाणिज्य: उद्यमिता (218)
व्यावसायिक: आधारभूत पाठ्यक्रम (402)
कला: राजनीति विज्ञान (322)
वाणिज्य: लेखाशास्त्र (220)
विज्ञान: रसायन विज्ञान (118)
व्यावसायिक: ऐच्छिक विषय ट्रेड पेपर-1 (कोड 404–430)
20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) विज्ञान: गणित (121)
कला: गणित (327)
व्यावसायिक: ऐच्छिक विषय ट्रेड पेपर-2 (कोड 431–457)
कला: भूगोल (323)
विज्ञान: जीव विज्ञान (119)
वाणिज्य: व्यवसाय अध्ययन (217)
21 नवंबर 2026 (शनिवार) विज्ञान: अंग्रेजी (105, 124)
वाणिज्य: अंग्रेजी (205, 223)
कला: अंग्रेजी (305, 330)
व्यावसायिक: अंग्रेजी (403)
भाषा विषय: उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली एवं बांग्ला। विषय कोड संकाय के अनुसार अलग-अलग होंगे।
25 नवंबर 2026 (बुधवार) विज्ञान: कृषि (120)
कला: अर्थशास्त्र (326)
वाणिज्य: अर्थशास्त्र (219)
कला: मनोविज्ञान (324)
26 नवंबर 2026 (गुरुवार) कला: समाजशास्त्र (325) कला: संगीत (318)
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) कला: इतिहास (321) कला: गृह विज्ञान (319)
28 नवंबर 2026 (शनिवार) व्यावसायिक विषय: सुरक्षा (136, 235, 342), ब्यूटीशियन (137, 236, 343), पर्यटन (138, 237, 344), रिटेल मैनेजमेंट (139, 238, 345), ऑटोमोबाइल (140, 239, 346), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर (141, 240, 347), ब्यूटी एंड वेलनेस (142, 241, 348), टेलीकॉम (143, 242, 349), आईटी/आईटीईएस (144, 243, 350)। कोई परीक्षा निर्धारित नहीं है।
 

सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं हुए तो क्या होगा?

बिहार बोर्ड ने सेंटअप परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार, जो विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे या परीक्षा में असफल होंगे, उन्हें वर्ष 2027 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा में शामिल होना और इसमें सफल होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed