ठाकरे परिवार से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे 29 वर्षीय आदित्य ठाकरे को लेकर शिवसेना को काफी उम्मीदे हैं। आपको बता दें कि आज युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए बीएमसी ऑफिस जाएंगे। सेना प्रमुख के करीबी हर्षल प्रधान के मुताबिक आदित्य साल 2009 में राजनीति में उतरे और तब से वह एक सक्रिय कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं, कितने पढ़े-लिखे हैं आदित्य और किन क्षेत्रों में हैं माहिर? पढ़ते हैं आगे...
आदित्य ठाकरे का जन्म 13 जून, 1990 को हुआ था। आदित्य, उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे के पुत्र हैं। बता दें कि उद्धव ठाकरे शिवसेना दल के प्रमुख हैं। अब आदित्य ठाकरे से शिवसेना की बड़ी उम्मीदे बंधी हैं। आदित्य को कविता लिखने का शौक है। मात्र 29 साल की उम्र में आदित्य ने सैकड़ों कविताएं लिखी हैं।
3 of 6
aditya thackeray
- फोटो : twitter
पार्टी सूत्रों के मुताबिक युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे एक अच्छे नेता होने का साथ-साथ संवाद में भी निपुण हैं। वह स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अच्छी चर्चा करने की काबिलियत रखते हैं। वह जमीनी स्तर के नेताओं के साथ खुद को जोड़ना बखूबी जानते हैं।
4 of 6
aditya thackeray
- फोटो : twitter
आदित्य ठाकरे की शिक्षा-
आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की। चूंकि आदित्य का इतिहास विषय की तरफ रुझान ज्यादा रहा है, इसलिए सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से हिस्ट्री विषय से ग्रेजुएशन की है। स्नातक की डिग्री लेने के बाद आदित्य ने लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की है।
5 of 6
aditya thackeray
- फोटो : twitter
2007 में आदित्य ठाकरे की कविताओं की किताब My Thoughts In White And Black प्रकाशित हुई। आदित्य के करीबी लोगों के अनुसार, उनका जब भी कुछ लिखने का मन करता है, वे तुरंत अपना फोन निकालते हैं और लिखना शुरू कर देते हैं। साथ ही आदित्य को फोटोग्राफी का भी बेहद शौक है।
ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन, इसरो उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम
कमेंट
कमेंट X