वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल मार्च से ही बंद उच्च शिक्षण संस्थान अब धीरे-धीरे खुल गए हैं। देश के पांच राज्यों में 15 फरवरी से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को छात्रों के लिए फिर से खोल दिया गया है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों को कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ फिर से खोला गया है। सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कक्षाओं के लिए कॉलेजों व उच्च शिक्षण संस्थानों को खोल दिया गया है।
इन राज्यों में आज से फिर से खुल गए हैं स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में 15 फरवरी से सभी डिग्री कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को फिर से खोल दिया गया है। कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निजी और सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को नियमित कक्षाओं के लिए फिर से खोल दिया गया है। सभी शिक्षकों और छात्रों को कक्षाओं में जाने के लिए अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा। छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग होगी।
छत्तीसगढ़ में 15 फरवरी से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को भी आज से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए फिर से खोल दिया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। छात्रों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
सिक्किम में भी 15 फरवरी यानी आज से पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पिछले 11 महीने से स्कूलों के बंद रहने और ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन होने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों को खोलने के लिए एसओपी जारी हुई है, जिसका पालन सभी स्कूलों को अनिवार्य तौर पर करना है। छात्रों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य तौर पर लेनी होगी।
कर्नाटक में भी स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों के लिए 15 फरवरी यानी आज से कक्षाओं का नियमित तौर पर संचालन शुरू हो गया है। सूबे में अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं पहले से ही चल रही हैं। अब आज से प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इसी तरह से महाराष्ट्र में भी आज से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कॉलेजों को फिर से खोल दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X