फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ये लड़की 6 महीने की उम्र में दोहराने लगी विज्ञापन, आइंस्टीन और हॉकिंग से भी तेज चलता है दिमाग

Wed, 17 Jul 2019 05:01 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 17 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
girl anushka dixit intelligent than Albert Einstein and Stephen Hawking

11 साल की उम्र में जब बच्चे सपनों की दुनिया में कही खोए होते हैं, अनुष्का दीक्षित ने मेंसा आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल कर अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को पीछे छोड़ दिया है। कहने के लिए अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को सबसे ज्यादा होशियार माना जाता है पर इस भारतीय लड़की ने पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय में दी परीक्षा में केवल 40 मिनट में पूरी पीरियोडिक टेबल को याद किया और 162 अंक हासिल किए। बता दें, महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी 2 अंक ज्यादा प्राप्त किए हैं। जी हां, अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग का आईक्यू स्कोर 160 था, यह रिकॉर्ड अनुष्का ने अब तोड़ दिया है। आइए अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इसके बारे में सब कुछ...

girl anushka dixit intelligent than Albert Einstein and Stephen Hawking

आखिर कौन है अनुष्का दीक्षित

अपने माता-पिता के साथ लंदन में रहने वाली अनुष्का मात्र 11 वर्ष की हैं। बता दें, अनुष्का की मां का नाम आरती दीक्षित और उनके पिता का नाम नीरज दीक्षित है। मां गृहिणी हैं जबकि उनके पिता एक प्रवर्तन अधिकारी हैं।

girl anushka dixit intelligent than Albert Einstein and Stephen Hawking

अनुष्का के बारे में क्या है खास

अनुष्का बचपन से ही काफी तेज रही हैं। 6 महीने की उम्र में इन्होंने बोलना शुरू कर दिया था। साथ ही अनुष्का ने एक साल की उम्र में ही सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम याद करना शुरू कर अपने घर वालों को चौंका दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का ने पूरा पीरियोडिक टेबल महज 40 मिनट में याद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl anushka dixit intelligent than Albert Einstein and Stephen Hawking

कैसे हुआ टेस्ट

सबसे पहले आपका बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन में आयोजित हुए आईक्यू टेस्ट में अनुष्का सबसे कम उम्र की परीक्षार्थी थीं। वहां मौजूद लोगों की उम्र 30 साल से लेकर 60 साल के बीच थी। अनुष्का बताती हैं कि टेस्ट में उनसे कुल 28 सवाल पूछे गए थे, जिसका जवाब चार मिनट में देना था। पहले तो उन्हें लगा कि उन्होंने एक सवाल का गलत जवाब दिया है, जिसके कारण वे टेस्ट के बाद काफी रोई भी थीं। लेकिन जब टेस्ट के नंबर आए तो उसे देखकर वह चौंक गईं क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए थे।

विज्ञापन
girl anushka dixit intelligent than Albert Einstein and Stephen Hawking

और क्या पसंद है अनुष्का को

अनुष्का ने बताया कि उनको अंग्रेजी विषय बेहज पसंद है। साथ ही उनका रुझान कविताओं की तरफ ज्यादा है। वह बहुत अच्छा डांस भी करती हैं। उनका कहना है कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।

क्या हैं करियर में कामयाबी हासिल करने के अचूक उपाय, जानिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट के माध्यम से केवल 585 रुपये में। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed