IIT GATE 2022 Online Application Registration: आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी किए पुन: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 02 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। इस वर्ष GATE 2022 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर द्वारा किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 सितंबर, 2021 तक या उससे पहले आईआईटी, खड़गपुर गेट परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर IIT GATE 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले IIT GATE 2022 की आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू होने वाली थी, लेकिन आखिरी वक्त पर इसे स्थगित कर दिया गया था।
GATE 2022 Application: दो सितंबर से शुरू होगी गेट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया, पढ़िए महत्वपूर्ण निर्देश
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:20 PM IST
सार
GATE 2022 exam application: आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी किए पुन: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 02 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। गेट 2022 परीक्षा 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। GATE 2022 परीक्षा 180 मिनट की अवधि की होगी और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X