IIT GATE 2022 Online Registration Application: आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी किए नए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब 02 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। इस वर्ष GATE 2022 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर द्वारा किया जा रहा है। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और पात्र छात्र 24 सितंबर, 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर गेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले गेट परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया था।
GATE 2022 Registration: आईआईटी खड़गपुर ने गेट शेड्यूल में किया बदलाव, दो सितंबर तक टाली आवेदन प्रक्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:31 AM IST
सार
IIT GATE 2022 Online Registration Application: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को टाल दिया गया है। पहले गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त, 2021 से शुरू होने थे, लेकिन आखिरी समय पर इसे दो सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। अब उम्मीदवार 02 सितंबर, 2021 से गेट-2022 के लिए आवेदन कर पाएंगे। इस बार, इसका आयोजन आईआईटी खड़गपुर की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X