फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवा, पानी, जमीन...भारतीय सेना की ताकत के सामने कहां टिकता है पाकिस्तान

Sat, 07 Dec 2019 08:59 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 07 Dec 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Flag Day India 2019 Indian army, navy, airforce, Security Indian defence strength vs Pakistan army
भारत की सैन्य ताकत - फोटो : अमर उजाला

आज पूरा देश सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) मना रहा है। हमारे जांबाज सैनिकों के कल्याण के लिए लोगों से उनकी इच्छानुसार फंड जुटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं देश की सेनाओं की ताकत के बारे में। आगे की स्लाइड्स में जानें कि हमारा देश और हमारे सैनिकों की ताकत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से कितनी ज्यादा है। ये बातें आपको गर्व महसूस कराएंगी।





गौरतलब है कि पाकिस्तान भी ये बात मान चुका है कि अगर भारत के साथ युद्ध हुआ तो वह हार जाएगा। पाक पीएम इमरान खान ने कुछ महीने पहले में एक इंटरव्यू में सांकेतिक रूप से ये बात स्वीकार की थी कि भारत-पाक के बीच पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान हार सकता है। आखिर पाकिस्तान को ऐसा क्यों महसूस हुआ? पढ़ें आगे की स्लाइड्स..

Flag Day India 2019 Indian army, navy, airforce, Security Indian defence strength vs Pakistan army
भारत के मार्कोस कमांडो - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक स्थिति खराब, फिर भी हथियारों पर भारत से ज्यादा खर्च

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) के अनुसार, भारत ने 2018 में सेना को 4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ये बजट देश की जीडीपी का 2.1 फीसदी है। जबकि उसी साल पाकिस्तान ने अपनी सेना को 1.26 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये (करीब 65 हजार करोड़ भारतीय रुपये) आवंटित किए। यह पाकिस्तान की जीडीपी का करीब 3.6 फीसदी है। 

यानी अपने देश की जीडीपी का भारत से भी ज्यादा हिस्सा पाकिस्तान हथियारों पर खर्च कर रहा है। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान सरकार के कुल खर्चे में से करीब 50 फीसदी हिस्सा सेना और कर्जों को चुकाने में जाता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेशी मुद्र भंडार में करीब 57,700 करोड़ रुपये ही बचे हैं। इसे कर्ज देने वाले अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने रक्षा खर्चों में कटौती करे।

किसके पास कितनी सेना?

Flag Day India 2019 Indian army, navy, airforce, Security Indian defence strength vs Pakistan army
Indian Army - फोटो : Indian Army Twitter
  भारत    पाकिस्तान
सक्रिय सैनिक 13.62 लाख    6.54 लाख
कॉम्बैट टैंक 4184 2200
हथियारों से लैस गाड़ियां 2815  3665
तोप  4260 1655
रॉकेट लॉन्चर्स  266  150

हवा में कौन कितना ताकतवर?

विज्ञापन
विज्ञापन
Flag Day India 2019 Indian army, navy, airforce, Security Indian defence strength vs Pakistan army
राफेल और एफ-16 - फोटो : अमर उजाला

  भारत  पाकिस्तान
कुल एयरक्राफ्ट  2082   1342
लड़ाकू विमान 520  348
हमलावर विमान 694 438
ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 248  51
ट्रेनर एयरक्राफ्ट 364  499
कुल हेलीकॉप्टर 692   322
लड़ाकू हेलीकॉप्टर 17   55

हालांकि भारत के मिग-21 विमान अब रिटायर होने वाले हैं। लेकिन अपाचे हेलीकॉप्टर और राफेल के शामिल होने से भारत की हवाई ताकत फिर से बढ़ गई है।

पानी में किसकी कितनी ताकत?

विज्ञापन
Flag Day India 2019 Indian army, navy, airforce, Security Indian defence strength vs Pakistan army
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य - फोटो : Indian Navy
  भारत  पाकिस्तान
कुल नेवल असेट  295  197
एयरक्राफ्ट कैरियर 1 0
फ्रिगेट्स 13 09
डिस्ट्रॉयर 11 0
कॉरवेट्स  22 0
पनडुब्बी 16 05
निगरानी नौका  139 11
बारूदी सुरंग नाशक 1 3

स्त्रोत: Globalfirepower.com

परमाणु ताकत में कौन आगे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed