Pareeksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के आठवें संस्करण के शुक्रवार को प्रसारित नवीनतम एपिसोड में देश के प्रमुख पोषण विशेषज्ञों ने छात्रों को परीक्षा में तनाव दूर भगाने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में पोषण विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि घर का बना खाना, भरपूर नींद और बहुत खाना खाने से बचने में ही तनाव दूर भगाने का राज छिपा है। पोषण एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ शोनाली सभरवाल, रुजुता दिवेकर और रेवंत हिमात्सिंगका ने इस खास सत्र में सेहत से भरे खानपान की आदतों और शैक्षणिक कामयाबी में में अच्छी नींद की अहमियत के बारे में बताया।
PPC 2025: भोजन कम करें, भरपूर नींद लें और जंक फूड से बनाएं दूरी; छात्रों ने सीखे तनाव से बचने के गुर
ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:18 AM IST
सार
Pareeksha Pe Charcha 2025: पोषण विशेषज्ञ शोनाली सभरवाल, रुजुता दिवेकर और रेवंत ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से बचने के लिए काम के टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को जंग फूड से दूरी बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X