दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन दिनों इस खींचतान का मुद्दा बने हैं दिल्ली के सरकारी स्कूल। दरअसल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कई सरकारी स्कूलों की सूरत बदली है। आप सरकार के दावों के अनुसार, इन स्कूलों में ऐसी सुविधाएं दी गई हैं जो कई निजी स्कूलों में भी नहीं हैं। लेकिन भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का आरोप है कि आप सरकार ने इन स्कूलों के क्लासरूम बनवाने में दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। भाजपा की ओर से इस संबंध में जांच के लिए एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है। हालांकि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस आरोप को सिरे से नकारा है। इधर ट्विटर पर छिड़ी एक बहस में बीजेपी नेता विजय गोयल ने भी मनीष सिसोदिया से पूछा है कि सिर्फ 10 स्कूलों की ही गिनती क्यों की जा रही है, बाकी सरकारी स्कूलों का क्या जहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।
क्या आपने देखी दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ये तस्वीरें, जिन पर छिड़ा है विवाद
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 03 Jul 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X