Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CUET UG Exam Tips: सीयूईटी-यूजी परीक्षा की अंतिम तैयारी पर करें फोकस, जानिए टॉप स्कोर लाने के स्मार्ट टिप्स

Thu, 01 May 2025 12:15 PM IST
शिवम गर्ग प्रवेन्द्र सिंह बिरला, शिक्षा सलाहकार
प्रवेन्द्र सिंह बिरला, शिक्षा सलाहकार Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 01 May 2025 12:15 PM IST
सार

CUET UG 2025: सीयूईटी-यूजी प्रवेश-परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अभ्यर्थियों के पास कम समय ही बचा है। इसलिए अब आपको इस समय की उपयोग एक सुनियोजित रणनीति से करना चाहिए, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करके आप अपने पसंदीदा कॉलेज एवं पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकें।

विज्ञापन
CUET UG Exam Tips: Focus on Final Preparation, Smart Strategies to Score High in CUET 2025
CUET UG 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

CUET UG Exam Tips 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी-यूजी की परीक्षा 08 मई, 2025 से प्रारंभ होनी संभावित है। यह परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी मोड) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश-परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अभ्यर्थियों के पास कम समय ही बचा है। इसलिए अब आपको इस समय की उपयोग एक सुनियोजित रणनीति से करना चाहिए, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करके आप अपने पसंदीदा कॉलेज एवं पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकें।

Trending Videos
CUET UG Exam Tips: Focus on Final Preparation, Smart Strategies to Score High in CUET 2025
CUET - फोटो : Adobe Stock

मॉक टेस्ट अवश्य दें

आप पहले से ही हल किए गए प्रश्न-पत्रों और मॉक टेस्ट पर ही ध्यान केंद्रित करें। इससे न केवल आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि आपको गलतियों से बचने और विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए अपनाए जाने वाले चरणों पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी।

CUET UG Exam Tips: Focus on Final Preparation, Smart Strategies to Score High in CUET 2025
CUET UG 2025 Exam - फोटो : freepik

कुछ भी नया पढ़ने से बचें

परीक्षा नजदीक है, ऐसे में आप अंतिम समय में कुछ नया पढ़ने से बचें और आपने पहले से जिन खंडों की तैयारी की है उनका ही रिवीजन करें। ऐसा करने से यह आपके मुख्य विषयों के अलावा अन्य अनुभागों की तैयारी और आपके दिमाग को हल्का रखने में मदद करेगा। इसके अतिरिक्त आप विभिन्न ऑनलाइन अध्ययन समूहों से भी जुड़ सकते हैं। इससे आपको पिछले वर्ष के टॉपर्स की तैयारी का तरीका जानकर खुद की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CUET UG Exam Tips: Focus on Final Preparation, Smart Strategies to Score High in CUET 2025
Exam - फोटो : Adobe Stock

स्मृति एवं दृश्य सहायक विधि का प्रयोग

आप जटिल सूत्रों और अवधारणाओं को याद रखने के लिए इन दोनों विधियों का लाभ उठा सकते हैं। स्मृति सहायक विधि जानकारी को आसानी से याद करने में मदद करती है। यह तकनीक भौतिकी और गणित जैसे विषयों में विशेष रूप से उपयोगी है। इसके अलावा दृश्य सहायता विधि की मदद से आप जटिल जानकारी का दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए आरेख, फ्लोचार्ट और माइंड मैप का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET UG Exam Tips: Focus on Final Preparation, Smart Strategies to Score High in CUET 2025
CUET UG Exam Tips - फोटो : freepik

कलर कोडिंग विधि को समझें

आप एक प्रभावी तकनीक के रूप में कलर कोडिंग का भी लाभ उठा सकते हैं। इस विधि में आप विभिन्न विषयों के नोट्स बनाते समय उनमें दिखने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अलग-अलग कलर से हाइलाइट करते चलें। यह विधि एक महत्त्वपूर्ण संज्ञानात्मक प्रक्रिया है, जो आपको दृश्य जानकारी को याद रखने और जल्दी रिवीजन करने में मदद करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed