CTET 2019 परीक्षा जोकि 7 जुलाई को आयोजित होने वाली है, इस बार भी लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा बेहद नजदीक है और सबसे बड़ा सवाल यह है कि परीक्षा की तैयारी को कैसे अंजाम दिया जाए। किस विषय में ज्यादा ध्यान दिया जाए और कौन-सा विषय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, इस संबंध में जानकारी यहां मौजूद है।
CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदवार ध्यान दें कि CTET परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। खबर को आगे पढ़ने से पहले चलिए हम जानते हैं CTET परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपू्र्ण बातें-
CTET (VI से VIII) 5 मॉक टेस्ट सीरीज (सामाजिक विज्ञान) वर्ग के लिए
सबसे पहले जान लें कि क्या होता है CTET:
सीटीईटी का पूरा नाम "सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट" है। वर्ष 2011 से सरकार द्वारा एक नियम लागू किया गया था, जिसके मुताबिक टीचर बनने के लिए CTET परीक्षा को पास करना अनिवार्य कर दिया। बता दें, यह परीक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कराई जाती है। जिसमें उम्मीदवारों की पोस्टिंग राज्य के किसी भी क्षेत्र में हो सकती है। CTET परीक्षा में सफल होने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर शिक्षक पदों पर नियुक्त की जाती है।
CTET (VI से VIII) 5 मॉक टेस्ट सीरीज (विज्ञान / गणित) वर्ग के लिए
सबसे महत्वपूर्ण होता है परीक्षा पैटर्न :
- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाती है। 1 से 5 तक की लिखित परीक्षा 2.30 घंटे की 150 अंको की होती है और इसमें पांच पेपर होते हैं -
| विषय | प्रश्न की संख्या | अंक |
| बाल विकास और शिक्षा शास्त्र | 30 | 30 |
| भाषा I | 30 | 30 |
| भाषा II | 30 | 30 |
| गणित | 30 | 30 |
| पर्यावरण विज्ञान | 30 | 30 |
| कुल | 150 | 150 |
- 6 से 8 तक की लिखित परीक्षा 2.30 घंटे की 150 अंको की होती है और इसमें चार पेपर होते हैं -
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| बाल विकास और शिक्षा शास्त्र | 30 | 30 |
| भाषा I | 30 | |
| भाषा II | 30 | 30 |
| सोशल स्टडीज / सोशल साइंस (सोशल स्टडीज / सोशल साइंस टीचर्स के लिए) अथवा गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षकों के लिए) | 30 | 30 |
| कुल | 150 | 150 |
कमेंट
कमेंट X